Search KhabarFast

Press ESC to close

'दर्द सहना आसान नहीं...' गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, खुद बयां किया अपना हाल; बोले - MRI-CT स्कैन हो रहे

'दर्द सहना आसान नहीं...' गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम, खुद बयां किया अपना हाल; बोले - MRI-CT स्कैन हो रहे

Sonu Nigam Health Update: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम की आवाज के तो सभी कायल हैं। अलग-अलग भाषाओं में 700 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले सोनू निगम ने लाखों-करोड़ो फैंस को अपना दीवाना बनाया। लेकिन इन दिनों सिंगर एक दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी हैं। वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनकी नसें दब गई हैं (pinched nerves) और पिछले कई हफ्ते से वे इस समस्या से काफी परेशान हैं। उन्होंने आगे बताया कि वह ट्रीटमेंट ले रहे हैं और दवाइयां भी ले रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया।

भयानक दर्द से गुजर रहे सोनू निगम

सोनू निगम ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस समय वे काफी दर्द में हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने वीडियो में बताया 'देखो मेरे यहाँ पे नर्व्स पिंच हुई पड़ी है ना... मैं तो एक हफ्ते से भुगत रहा हूँ उसको। MRI, CT स्कैन, ये उतनी दवाइयाँ, फिजियोथेरेपी... बहुत तकलीफ में था मैं। अभी पेनकिलर्स ले रहा हूँ...' उन्होंने आगे कहा 'मेरा गला भी थोड़ा भारी हो गया है। लेकिन आज मैं परफॉर्म कर रहा हूं, करीब एक महीने 10 दिन के बाद। मेरा कॉन्फिडेंस आज थोड़ा लो है। लेकिन क्या करें जो दवाएं नसों को रिलैक्स करने के लिए ले रहा हूं उनका असर गले पर भी पड़ रहा है। कोई बात नहीं भगवान मुझे मंच पर शक्ति दे।'

वीडियो में साफ देगा जा सकता है कि उनकी गर्दन के पास एक पट्टी लगी हुई है। सोनू निगम बताते है कि इस बीमारी के चलते वह पिछले कई हफ्तों से मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं, जो उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कई MRI और CT स्कैन भी करवाए हैं। वो फीजियोथेरेपी सेशन से गुजर रहे हैं।  कई सारी दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। इस वजह से उनके गले पर भी असर पड़ रहा है।

Also read: अपूर्वा मखीजा का नया बयान हुआ वायरल, दुबई के शेख वाली बात पर मचा बवाल

कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं करेंगे

स्वास्थ्य संबंधी इस परेशानी के बावजूद सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह अपना आगामी लाइव परफॉर्मेंस कैंसिल नहीं करेंगे। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वे दर्द के बावजूद स्टेज पर आएंगे और अपने प्रशंसकों के लिए परफॉर्म करेंगे। दरअसल, मसल-रिलैक्सेंट मेडिसीन की वजह से उनका गला भारी हो गया है। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखने का फैसला किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast