Search KhabarFast

Press ESC to close

अपूर्वा मखीजा का नया बयान हुआ वायरल, दुबई के शेख वाली बात पर मचा बवाल

अपूर्वा मखीजा का नया बयान हुआ वायरल, दुबई के शेख वाली बात पर मचा बवाल

Apoorva Mukhija Controversy: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें लोग रेबेल किड के नाम से जानते हैं, एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में उनके एक वीडियो का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कास्टिंग काउच, रोल के लिए समझौता करने और दुबई के शेख को लेकर बयान देती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में अपूर्वा कहती हैं कि वह किसी छोटे-मोटे रोल के लिए किसी के साथ समझौता नहीं करेंगी। 

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "2 रुपये के रोल के लिए मैं किसी के साथ नहीं सो रही सर, मुझे माफ करें।" इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर कोई दुबई का शेख उन पर 10-15 करोड़ रुपये खर्च करे, तो वह इस बारे में सोच सकती हैं, लेकिन सिर्फ एक रोल पाने के लिए ऐसा नहीं करेंगी।

डायरेक्टर से हुई बातचीत का किया जिक्र

वीडियो में अपूर्वा ने एक कथित कास्टिंग डायरेक्टर से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की बात सुनकर उन्हें असहज और असुरक्षित महसूस हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी मैनेजर का नंबर उस व्यक्ति को दे दिया। अपूर्वा के मुताबिक, उनकी एक दोस्त ने यह बातचीत सुन ली थी और उसे लगा कि वह किसी को डेट कर रही हैं। अपूर्वा के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने उनके बयान को आपत्तिजनक बताया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में कही गई बात मान रहे हैं।

नया वीडियो बना चर्चा का विषय

हालांकि, अपूर्वा मखीजा का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने बोल्ड और बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इससे पहले वह समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में दिए गए बयान को लेकर भी विवादों में आ चुकी हैं। उस मामले में उनके खिलाफ FIR तक दर्ज हुई थी और काफी समय तक यह मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया रहा। अब उनका नया वीडियो फिर चर्चा का विषय बना हुआ है और इंटरनेट पर लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Also read: टीवी जगत में शोक की लहर, 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस Sanchita Ugale ने 30 की उम्र में किया सुसाइड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast