Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: धनतेरस पर हरियाणा के 52 लाख लोगों के खातों में पहुंचे 4470 करोड़ रुपये, महिलाओं से बुजुर्गों तक को मिली सौगात

Haryana News: धनतेरस पर हरियाणा के 52 लाख लोगों के खातों में पहुंचे 4470 करोड़ रुपये, महिलाओं से बुजुर्गों तक को मिली सौगात

Haryana News:धनतेरस के खास मौके पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत 52 लाख 2,183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की। सरकार की ओर से यह रकम प्रदेश में संचालित 21 अलग-अलग सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों को दी गई है।

इसमें बुजुर्गों को मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और बेसहारा पेंशन समेत कई योजनाएं शामिल हैं। धनतेरस के दिन खातों में सीधे पैसे पहुंचने से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त भी जारी

धनतेरस पर महिलाओं को भी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 59 हजार महिलाओं के बैंक खातों में राशि जारी की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा योजना में 49,290 नई महिलाओं को भी जोड़ा गया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।

21 योजनाओं के लाभार्थियों को मिली राशि

हरियाणा सरकार की ओर से जारी 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि 21 सामाजिक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को दी गई है। इसमें बुजुर्गों, विधवा महिलाओं, बेसहारा लोगों और अन्य पात्र वर्गों को मिलने वाली आर्थिक सहायता शामिल है। धनतेरस के अवसर पर सरकार की ओर से जारी यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे प्रदेश के करीब 52 लाख लोगों को त्योहार के मौके पर आर्थिक लाभ मिला है।         

Also read: हरियाणा के बिजली निगम में दिवाली पर बड़ा तोहफा!, नियमित कर्मचारियों के साथ HKRN और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेंगे ₹2,000!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दो बार BPSC इंटरव्यू में मिली हार, तीसरी कोशिश में सुधा सिंह ने हासिल की 167वीं रैंक, बनीं SDO

Sudha Singh BPSC Success: कहते हैं कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुधा सिंह ने सच कर दिखाया है। 68वीं और 69वीं BPSC परीक्षा के इंटरव्यू में मिली असफलता और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी कोशिश करना नहीं छोड़ा। अपनी मेहनत जारी रहेगी और अपनी कमियों को सुधारा। और आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था। सुधा ने 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 167वीं रैंक हासिल की और SDO बनीं। उनकी यह सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी है।

Haryana News: हरियाणा में एक साथ कई बड़े ऐलान, 52 लाख लोगों को 4470 करोड़; DA-DR में भी बढ़ोतरी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 2,183 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त जारी करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर-हर गृहिणी योजना और दयालु योजना के लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता वितरित की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast