Sudha Singh BPSC Success: कहते हैं कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुधा सिंह ने सच कर दिखाया है। 68वीं और 69वीं BPSC परीक्षा के इंटरव्यू में मिली असफलता और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी कोशिश करना नहीं छोड़ा। अपनी मेहनत जारी रहेगी और अपनी कमियों को सुधारा। और आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका उन्होंने कभी सपना देखा था। सुधा ने 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 167वीं रैंक हासिल की और SDO बनीं। उनकी यह सफलता की कहानी लाखों युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी है।
दो बार मिली असफलता के बाद लिखी नई कहानी
बता दें, सुधा सिंह बिहार के रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड की करहंशी पंचायत के धरहरा गांव की निवासी है। लेकिन उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब वह आर्थिक तंगी से गुजर रही थी। उसी दौरान उन्होंने 68वीं और 69वीं BPSC परीक्षा दी, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। लेकिन इंटरव्यू में मात खा गई। बावजूद इसके उन्होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी। उन्होंने अपनी कमियों पर ध्यान देना शुरू किया और आगे की तैयारी जारी रखी।
जिसके बाद उन्होंने अपनी तीसरी कोशिश में सफलता हासिल की और 70वीं BPSC परीक्षा में उन्होंने 167वीं रैंक हासिल की और SDO पद के लिए चुनी गई। उनकी इस सफलता से उनके माता-पिता दोनों खुशी से झूम रहे है।
Also read: Bihar News: खेत बचाओ अभियान से किसानों की बदलेगी तकदीर! कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर