Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-नोएडा जाना होगा आसान, बीकानेर से 295 KM का नया एक्सप्रेसवे, इन रुट पर मिलेगा सीधा फायदा

दिल्ली-नोएडा जाना होगा आसान, बीकानेर से 295 KM का नया एक्सप्रेसवे, इन रुट पर मिलेगा सीधा फायदा

Bikaner-Kotputli Expressway: बीकानेर से दिल्ली-नोएडा जाने में पहले 10 से 11 घंटे लगते थे, लेकिन अब ये सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा। राजस्थान की बीकानेर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना से NCR की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने वाला है। राजस्थान सरकार के बजट में प्रस्तावित इस एक्सप्रेसवे की DPR तैयार हो रही है, जिसके बाद काम शुरू होगा। इस हाईवे का मुख्य उद्देश्य बीकानेर संभाग को सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से जोड़ना है, जिससे राजस्थान के ग्रामीण इलाके भी सीधे हरियाणा होते हुए दिल्ली से जुड़ जाएंगे।

बीकानेर से दिल्ली-नोएडा का सफर होगा आसान

अभी बीकानेर से दिल्ली-नोएडा जाने के लिए फतेहपुर, रोहतक होते हुए पुराने राजमार्गों से जाना पड़ता है। ट्रैफिक जाम और सिंगल-लेन की वजह से 440 से 470 KM की दूरी तय करने में 10-11 घंटे लग जाते हैं।लेकिन नए एक्सप्रेसवे के बनने से सीधे 50 KM की दूरी कम होगी। कोटपूतली पहुंचने के बाद आप सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे या KMP एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली-नोएडा में एंट्री कर सकेंगे।ये 6-लेन हाईवे होगा जिस पर 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी। इसी वजह से बीकानेर से दिल्ली का सफर 6 घंटे में पूरा होगा। वहीं, बीकानेर से कोटपूतली का सफर जो अभी 340 KM का है और 6 घंटे लगता है, वो घटकर 295 KM और सिर्फ 3 घंटे का रह जाएगा।

Also read: 10 साल की तैयारी आखिरकार रंग लाई...Venu Sawtani ने पार की UPSC मेंस की बाधा, रिजल्ट देखते ही छलक पड़े आंसू

295 KM मेगा हाईवे का रूट मैप

ये पूरी तरह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, इसलिए किसी शहर के ट्रैफिक में फंसना नहीं पड़ेगा। ये राजस्थान के 5 जिलों को कवर करेगा।

रूट: बीकानेर (जयपुर बाईपास से शुरू) -> लक्ष्मणगढ़ -> रींगस -> खंडेला-पाटन (नीमकाथाना) -> कोटपूतली (पनियाला में समाप्त)सीकर, नीमकाथाना और फतेहपुर जैसे शहरों के ट्रैफिक से बचते हुए ये हाईवे निकलेगा।

बीकानेर से दिल्ली-नोएडा का नया रूट - बीकानेर -> कोटपूतली -> दिल्ली-जयपुर हाईवे -> गुरुग्राम -> नई दिल्ली -> नोएडा

NHAI तैयार कर रहा है DPR

पहले ये प्रोजेक्ट राजस्थान सरकार को बनाना था, लेकिन वित्तीय और तकनीकी कारणों से अब इसे NHAI को सौंप दिया गया है। NHAI इसकी DPR तैयार कर रहा है, जिसके लिए बोलियां खोल दी गई हैं। सीकर और नीमकाथाना जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार और NHAI की संयुक्त योजना के तहत इस मेगा एक्सप्रेसवे को 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'उम्मीद है मौैसम का आनंद ले रहे होंगे' प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी

SC Hearing On Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर शुक्रवार यानी 5 अक्टूबर को सुनवाई हुई। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।

10 साल की तैयारी आखिरकार रंग लाई...Venu Sawtani ने पार की UPSC मेंस की बाधा, रिजल्ट देखते ही छलक पड़े आंसू

Venu Sawtani: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है। यह वही समय होता है, जब हजारों अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत का फल का इंतजार होता है। लेकिन दूसरी तरफ ये पल किसी को निराश भी कर सकती है। हालांकि, UPSC का रिजल्ट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी वेणु सावतानी का एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 10 साल की तैयारी के बाद उन्हें उनकी मेहनत का फल मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast