Election 2024: गठबंधन पर सवाल...अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली पर क्या बोले AAP सांसद संजय सिंह

Election 2024: गठबंधन पर सवाल...अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली पर क्या बोले AAP सांसद संजय सिंह

Election 2024: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफादेने के दिल्ली की सियासत गर्म है। दिल्ली में चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन है। अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा देने के दौरान गठबंधन पर सवाल खड़े किए जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया है। AAP सांसद ने कहा,ये जनता का चुनाव है। जनता लड़ रही है। लोगों ने मन बना लिया है कि जेल का जवाब वोट से देगी। सातों सीटें इंडिया गठबंधन जीतेगी।

ये उनका अंदरूनी मामला

इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि ये कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। वो इस मामले को देख रहे हैं। संजय सिंह ने अरविंदर सिंह लवली को गठबंधन का श्रेय देते हुए कहा, ‘मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि आम आदमी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन कराने का श्रेय अरविंदर सिंह लवली को ही जाता है। मैं उनका धन्यवाद करता हूं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी लवली सबसे पहले पहुंचे थे। अब वो क्यों बदल गए पता नहीं।

उनकी तानाशाही सामने आई है

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला और कहा, ‘आज फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की दुर्भावना और केंद्र सरकार की तानाशाही सामने आई है। जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल के उत्पीड़न को लेकर सारी प्रकाष्ठा पार कर दी गई। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से प्रधानमंत्री कार्यालय में निगरानी की जाती है। जो अधिकार एक सामान्य कैदी को दिए जाते हैं, वो भी नहीं दिए जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कैसे मिलाया गया। मेरी, संदीप पाठक और आतिशी की मुलाकात रद्द कर दी गई।’उन्होंने कहा, पहले केजरीवाल की पत्नी को शीशे से मिलने दिया जाता था, अब सुनीता केजरीवाल की भी मुलाकात रद्द कर दी गई, जबकि 27 अप्रैल को मेल कर बता दिया गया था कि आतिशी और सुनीता केजरीवाल मिलने जाएंगे।’

Leave a comment