Search KhabarFast

Press ESC to close

Donald Trump:ट्रंप के दौरे से पहले चीन ने रखीं शर्तें! इन चार मुद्दों पर नहीं होगी कोई बात

Donald Trump:ट्रंप के दौरे से पहले चीन ने रखीं शर्तें! इन चार मुद्दों पर नहीं होगी कोई बात

Donald Trump China Tour:अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। दौरे से पहले अमेरिका में चीनी दूतावास ने साफ कहा है कि चीन-अमेरिका संबंधों में मौजूद 'चार लाल रेखाओं' को किसी हालत में चुनौती नहीं दी जानी चाहिए।

अमेरिकी में मौजूद चीनी दूतावास ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों में 4 ऐसे मुद्दे हैं जिन पर समझौता नहीं किया जा सकता है। चीनी दूतावास ने कहा कि ताइवन के मुद्दे, लोकतंत्र और मानवाधिकार, दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्था और चीन के विकास का अधिकार पर समझौता नहीं किया जा सकता।

अमेरिका के व्यापारी भी आ रहे चीन

वहीं, चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनी NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग भी उनके साथ चीन दौरे पर जा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उनके साथ कई बड़े कारोबारी भी चीन जा रहे हैं। इनमें इलॉन मस्क, टीम कुक, लैरी फिंक, स्टीफन स्वार्जमन, केली ओर्टबर्ग, जेन फ्रेजर, डेविड सोलोमन, संजय मेहरोत्रा और क्रिस्टियानो एमन जैसे बड़े नाम व्यापारी शामिल है।  

Also read: ईरान मुद्दे फेल हुई PAK की डिप्लोमेसी पर ट्रंप ने उठाया सख्त कदम, पेशावर में अमेरिकी कांसुलेट किया बंद

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

व्हाइट हाउस के कई वरिष्ठ अधिकारी और सलाहकार भी ट्रंप के साथ एयरफोर्स वन में मौजूद हैं। इनके अलावा एरिक ट्रंप, लारा ट्रंप और अन्य करीबी सहयोगी भी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। चीन रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडियो से बातचीत में कहा कि दौरे बेहद अहम और रोमांचक होने वाला है। उन्होंने शी जिनपिंग को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि इस दौरे के नतीजे निकलेंगे। ईरान को लेकर पूछे दए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ईरान के मामले में किसी मदद की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान या तो सही फैसला करेगा या फिर अमेरिका काम पूरा कर देगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका के रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर भारत का जवाब, ऊर्जा सुरक्षा पर नहीं बदलेगा रुख

अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़ा एक अहम विधेयक पारित कर दिया है। इस कानून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

US News: रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध बिल पास, भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुला

US News: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को 262-159 मतों से पारित कर दिया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। सीनेट इससे पहले 7 अगस्त को 86-11 के भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast