Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान मुद्दे फेल हुई PAK की डिप्लोमेसी पर ट्रंप ने उठाया सख्त कदम, पेशावर में अमेरिकी कांसुलेट किया बंद

ईरान मुद्दे फेल हुई PAK की डिप्लोमेसी पर ट्रंप ने उठाया सख्त कदम, पेशावर में अमेरिकी कांसुलेट किया बंद

Peshawar Consulate Closure: ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की मध्यस्थता करने में पाकिस्तान असफल रहा। जिसके बाद अब अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने पेशावर में स्थित अपने कांसुलेट को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान कांसुलेट की सुरक्षा सही से नहीं कर पाया।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल

मालूम हो कि पिछले महीने अप्रैल में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का आयोजन किया गया था। Pak प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के नेतृत्व में  अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर कराने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन 21 घंटें से ज्यादा चली इस शांति वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे की बैठकें रद्द कर दीं 

Also read: ईरान के पास अचानक गायब हुआ अमेरिका का सैन्य विमान, इमरजेंसी संदेश में क्या बोला गया था

कांसुलेट बंद होने के मायने

दरअसल, पेशावर कांसुलेट 2001 के बाद अफगानिस्तान युद्ध के दौरान अमेरिका का प्रमुख ऑपरेशन और लॉजिस्टिक हब रहा था। अब इसके सारे कांसुलर सेवाएं इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास में शिफ्ट कर दी जाएंगी। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इस फैसले से सालाना 7.5 मिलियन डॉलर की बचत होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फैसला एक साल से विचाराधीन था, लेकिन इसका ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान के पास अचानक गायब हुआ अमेरिका का सैन्य विमान, इमरजेंसी संदेश में क्या बोला गया था

America-Iran Tension: ईरान के पास फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहा अमेरिका का एक अचानक गायब हो गया। अमेरिकी वायु सेना का ये बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर है। इसने 7700 संकट का संकेत भी जारी किया था, जो उड़ान के दौरान आपातकाल का संकेत होता है।

पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक...बंगाल जीत पर नरेंद्र मोदी की गूंज, सामने आया रिएक्शन

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद इसका असर सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जीत पर पड़ोसी देश Pakistan ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सराहना की है, जो अपने आप में चौंकाने वाला माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast