Delhi Weather: ठंड और कोहरे से लिपटी दिल्ली, कम विजिबिलिटी से फ्लाइट्स-ट्रेन हुई प्रभावित

Delhi Weather: ठंड और कोहरे से लिपटी दिल्ली, कम विजिबिलिटी से फ्लाइट्स-ट्रेन हुई प्रभावित

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से ठंड बढ़ती जा रही है। आज 25 दिसंबर सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में क्रिसमस पर कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता कम हो गई। जिसका सीधा असर कुछ उड़ानों पर भी देखने को मिला। इसके अलावा ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

वहीं, मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इसके साथ अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

कोहरे में विजिबिलिटी हुई कम

आज दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर घना कोहरा देखने को मिला। वहीं, पालम और सफदरजंग दोनों जगहों पर सुबह 6 बजे सामान्य दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो गई। रनवे पर विजिबिलिटी 125 मीटर से भी कम है, जिससे उड़ान परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है।

कोहरे से फ्लाइट्स हुई प्रभावित

दिल्ली हवाई अड्डे ने एक ट्वीट में कहा 'लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।' बता दें, CAT III एक नेविगेशन प्रणाली है जो घने कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में दृश्यता कम होने पर विमानों को उतरने की अनुमति देती है। 

कितना है दिल्ली का तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। इसी के साथ दिन के वक्त आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 26-28 दिसंबर के बीच दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली का एक्यूआई

दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इसके साथ आज दिल्ली का औसत एक्यूआई गंभीर श्रेणी से घटकर बेहद खराब श्रेणी में आ गया है। आज सुबह 7 बजे के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अपडेट के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 333 दर्ज हुआ।  

Leave a comment