
Delhi Weather; राजधानी दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक बारिश के आसार जताए हैं। IMD की मानें तो आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं, कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बादल और कोहरे दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, आज सुबह हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा में मध्यम गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली के नरेला, बवाना, कंझावला, जाफरपुर के साथ हरियाणा के बहादुरगढ़) गन्नौर, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर और यूपी के कोसली बड़ौत, बागपत में हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रेवाडी, बावल (हरियाणा) गंगोह, शामली, कांधला (यूपी) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल?
2दिन घने कोहरे के बाद राजधानी दिल्ली को आज सोमवार कोहरे से राहत मिली हुई है। लेकिन सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश रहेगी। लेकिन कल से एक बार फिर कोहरे का दौर शुरू हो जाएगा।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कोल्ड डे का अलर्ट है। यहां के तापमान ने बड़ी गिरावट होती नजर आ रही है। इसी के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है। IMD के अनुसार, लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
तो वहीं, कल यानी मंगलवार से यहां सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ राज्य के कुछ इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं।
Leave a comment