Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार, तापमान में होगी गिरावट

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार, तापमान में होगी गिरावट

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और शाम के राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग के अधिकारियों ने अनुसार, राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 26 से 28 दिसंबर को देर रात और सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही दिल्ली में शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। इसने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना का भी अनुमान लगाया है।

खराब स्थिति में वायु प्रदूषण

राजधानी दिल्ली में सुबह के समय ठंड हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में वायु का स्तर अभी भी खराब स्थिति में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली की एयर क्वालिटी लगातार दूसरे दिन भी 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। इससे पहले यह 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई थी।

Leave a comment