Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी का संकट, कई इलाकों में सप्लाई ठप

Delhi Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी का संकट, कई इलाकों में सप्लाई ठप

Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और पानी की भारी किल्लत से जूझ रही है। कई इलाकों में पानी की सप्लाई 20 प्रतिशत तक कम हो गई है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर लोगों को पीने का पानी तक मुश्किल से मिल पा रहा है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में पारा 47 डिग्री तक दर्ज किया गया। तेज गर्मी और लू के बीच पानी की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। कई इलाकों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा, जबकि कुछ जगहों पर गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत भी सामने आई है।

सबसे ज्यादा जल संकट कहां 

सबसे ज्यादा जल संकट मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, नबी करीम, मोतिया खान, मलका गंज, बलजीत नगर, आनंद पर्वत, राजेंद्र नगर, चावड़ी बाजार, बीआर कैंप, संजय गांधी कैंप और इंद्रपुरी जैसे इलाकों में देखा जा रहा है। यहां पानी के टैंकर आते ही कुछ ही मिनटों में खाली हो जाते हैं। कई जगहों पर पानी भरने को लेकर लोगों के बीच झगड़े की स्थिति भी बन रही है। इस संकट की सबसे बड़ी वजह यमुना नदी में पानी का बेहद कम होना बताया जा रहा है। वजीराबाद बैराज के पास यमुना लगभग सूख चुकी है और सिर्फ एक पतली धारा बहती दिखाई दे रही है। इसी के कारण वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं।

दिल्ली जल बोर्ड कर रही समस्या दूर करने की कोशिश 

इन दोनों प्लांट की कुल क्षमता करीब 225 एमजीडी है, लेकिन फिलहाल ये केवल 70 से 80 प्रतिशत क्षमता पर चल रहे हैं। प्लांट को पूरी क्षमता से चलाने के लिए वजीराबाद पॉन्ड में 674 फीट पानी का स्तर जरूरी होता है, लेकिन हाल ही में यह घटकर 668 फीट तक पहुंच गया था। दिल्ली जल बोर्ड और सरकार पानी की कमी को दूर करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। हैदरपुर नहर से पानी मोड़कर वजीराबाद प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा बचा हुआ पानी प्लांट तक लाने के लिए नहर भी बनाई जा रही है।

सरकार ने की लोगों से अपील 

सरकार का कहना है कि गंगा बेसिन से जुड़े सोनिया विहार, भागीरथी और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने लोगों से पानी बचाने और जरूरत के अनुसार ही इस्तेमाल करने की अपील की है। दिल्ली में बढ़ते जल संकट ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 

Also read: BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'चाकू लेकर हत्या करने आया...' सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाईवोल्ट्रेड ड्रामा, संदिग्ध को पकड़ा

Assault On Pappu Yadav:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। वह दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। वहीं, मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई।

Delhi News: 2009 के बाद पहली बार आपदा प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन में होगी 100% तक की बढ़ोतरी, दिल्ली सरकार ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Disaster management Staff Salary Hike: दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत, आधुनिक और अधिक पेशेवर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों, जिनमें परियोजना अधिकारी (पीओ), जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) और परियोजना समन्वयक (पीसी) शामिल हैं, के वेतन में वृद्धि करने का फैसला लिया है।

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 75KMPH की स्पीड से चलेगी हवाएं; यहां पढ़े 03 अगस्त का मौसम अपडेट

03 August Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 03 अगस्त सोमवार के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार. आज देश लगभग 15 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर से लेकर पश्चिम और दक्षिण से लेकर पूर्व में झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। तो चलिए जानते है आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast