Search KhabarFast

Press ESC to close

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित

BJP State President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी। यह सभी नियुक्ति बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में की गई हैं। ये नियुक्तियो को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूत बनाना है। राजनीतिक विशषेज्ञ इसे इन सभी राज्यों में भाजपा की नई रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जो आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ा प्रशासनिक बदलाव हो रहे हैं। Also read: कोलकाता में ईद की नमाज स्थल में बड़ा बदलाव, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा आयोजन

किसे मिली जिम्मेदारी?

1. दिल्ली: हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इससे पहले हर्ष मल्होत्रा दिल्ली के महासचिव रह चुके हैं। पंजाबी समुदाय से आने वाले मल्होत्रा लंबे समय से संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्हें वीरेंद्र सचदेवा की जगह चुना गया है।

2. हरियाणा: डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें मोहन लाल बड़ौली की जगह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।  पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती के साथ महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा मिलेगा।

3. पंजाब: बरनाला के पूर्व विधायक सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सिख चेहरे के रूप में उनकी नियुक्ति 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी की पैठ बढ़ाने की रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

4. त्रिपुरा: अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पूर्वोत्तर में पार्टी की मजबूती के लिए यह फैसला अहम माना जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'चाकू लेकर हत्या करने आया...' सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाईवोल्ट्रेड ड्रामा, संदिग्ध को पकड़ा

Assault On Pappu Yadav:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। वह दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। वहीं, मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई।

Delhi News: दिल्ली के उस्मानपुर में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत; बेटा सुरक्षित

Usmanpur House Roof Collapses: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी की दुखद मौत हो गई। मृतकों की पहचान टिंकू (32) और उनकी पत्नी उर्मिला (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अचानक घर की छत गिरने से दंपति मलबे के ढेर के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। हालंकि, घर में मौजूद बच्चे की जान बच गई हैं।

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ 75KMPH की स्पीड से चलेगी हवाएं; यहां पढ़े 03 अगस्त का मौसम अपडेट

03 August Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 03 अगस्त सोमवार के लिए देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार. आज देश लगभग 15 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर से लेकर पश्चिम और दक्षिण से लेकर पूर्व में झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। तो चलिए जानते है आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast