Weather Update: दिल्ली में दो दिनों का येलो अलर्ट, नए साल पर UP समेत इन राज्यों में भी बढ़ेगी ठिठुरन

Weather Update: दिल्ली में दो दिनों का येलो अलर्ट, नए साल पर UP समेत इन राज्यों में भी बढ़ेगी ठिठुरन

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट से ठिठुर रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखने लगा है। तो वहीं, मौसम विभाग ने नए साल में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद जताई है।

IMD के जारी आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में आज 31दिसंबर को अधिकतम तापमान 15डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आसमान साफ रहेगा। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली में 2दिन के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहने की भी संभावना जताई है।

IMD ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4डिग्री कम यानी 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5डिग्री अधिक यानी 10.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP में ठंड से कांप रहे लोग

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में लोग ठंड से कांप रहे है। यूपी में दिन के समय भी ठिठुरन वाली ठंड होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ शीतलहर की स्थिति को देखते हुए विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी किया है।

बिहार के तापमान में भारी गिरावट

वहीं, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक की मानें तो बिहार में 31दिसंबर और 1जनवरी को दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। जिससे राज्य में लोगों को ठिठुरन महसूस होने वाली है।

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड से लोग कांप रहे है। दोनों राज्यों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में दोनों राज्यों में ऐसा ही तापमान रहने का अनुमान है। स्थानीय मौसम विभाग की मानें तो चंडीगढ़ में सोमवार 30दिसंबर को दिन में कड़ाके की ठंड रही। शहर में अधिकतम तापमान 11.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है। 

कश्मीर-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शीतलहर से कड़ाके की ठंड जारी है। तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से कई डिग्री नीचे चला गया है। हालांकि घाटी के अन्य हिस्सों में सर्दी से कुछ राहत मिली है। तो वहीं, नए साल के मौके पर उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन कड़ाके की ठंड और सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ाएंगी। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। जिससे राजमार्गों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a comment