Weather Update: दिल्ली में येलो अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में पारा जीरो से नीचे पहुंचा

Weather Update: दिल्ली में येलो अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में पारा जीरो से नीचे पहुंचा

Delhi Weather: अब से दो दिन बाद नया साल शुरु होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही देश भर में मौसम ने करवट ले ली है। एक तरफ जहां पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। तो दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्रों में बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आ गई है। जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। IMD के मानें तो देश के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं, राजधानी दिल्ली में सोमवार 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

दिल्ली में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसकी वजह से IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें, दिल्ली में रविवार 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है।

UP में कोहरे को लेकर अलर्ट

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी 2025 में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने वाला है। जिसकी वजह से राज्य में भीषण ठंड पड़ने वाली है। IMD ने बताया कि सोमवार 30 दिसंबर को राज्य में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कुछ-कुछ जगह कोहरा छाए रहने की संभावना है।

IMD के अलुसार, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर रायबरेली और अमेठी में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में कड़ाके की ठंड

तो वहीं, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों राज्यों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सोमवार 30 दिसंबर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान में येलो अलर्ट

दूसरी तरफ राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक राज्य में घने कोहरे और शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सोमवार को 11 जिलों में कोल्ड-वेव चलने की संभावना है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पारा जीरो से नीचे पहुंचा

कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। तो वहीं पर्यटकों के लिए भी बर्फबारी मुसीबत बन गई है। बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी का तापमान कई जगह शून्य से नीचे पहुंचा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी तक घाटी में बर्फबारी होगी।  

Leave a comment