'पंजाब में भी ऐसी घोषणा...', AAP की 'महिला सम्मान योजना' पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने उठाए सवाल

'पंजाब में भी ऐसी घोषणा...', AAP की 'महिला सम्मान योजना' पर BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने उठाए सवाल

Bansuri Swaraj On Mahila Samman Yojana: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी दी। लेकिन इसपर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस योजना को सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। 

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

बांसुरी स्वराज ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विश्व की सबसे छोटी प्रेस कॉन्फ्रेस केजरीवाल ने की। क्योंकि वह झूठ पुराना हो चुका है। पंजाब में भी ऐसी घोषणाएं आप ने की थी। आज तक पंजाब में महिलाओं के खाते में एक रूपया नहीं आया है। एक महिला सांसद के साथ आपके सचिव ने दुर्व्यवहार किया और उसे मुख्य सलाहकार बनाया गया।

बुजुर्ग की योजना पर क्या बोली बीजेपी सांसद? 

बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना को लेकर बांसुरी स्वराज ने आगे कहा कि संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं। आयुष्मान योजना को आम आदमी पार्टी ने लागू नहीं होने दिया। एक दशक की सत्ता भोगने के बाद ये नाटक आप कर रही है। ये चुनावी जुमले हैं और कुछ नहीं। इस मामले पर हम हाईकोर्ट गए। 11दिसंबर को आप सरकार ने हाईकोर्ट में एफिडेविट फाइल नहीं किया।

स्वराज ने कहा कि सात हजार करोड़ रूपये घाटे में दिल्ली सरकार का बजट है। ऐसे में इस योजना के लिए दिल्ली सरकार के पास पैसा नहीं है। अब दिल्ली में आप के बहाने नहीं बदलाव चाहिए।

मनोज तिवारी ने भी कसा तंज

बांसुरी स्वराज के अलावा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा 'अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं जो बीजेपी पहले से ही अपने राज्यों में कर रही है। वह पिछले 10साल से सत्ता में हैं और उन्होंने किसी भी महिला को 10रुपये तक नहीं दिया। अगर वह महिलाओं को लाभ देना चाहते तो वह पहले ही 2100रुपये दे देते। अब जाते समय इसकी घोषणा क्यों कर रहे हैं?'

Leave a comment