Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने किया ऐसा कारनामा, जिसे करने में सचिन ने लगाए पूरे 8 साल

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने किया ऐसा कारनामा, जिसे करने में सचिन ने लगाए पूरे 8 साल

नई दिल्लीराजधानी दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया है। जायसवाल ने महज 23 साल की छोटी से उम्र में 7 शतक ठोक दिए हैं।  

यशस्वी महज 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। महज 16 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर का डेब्यू हो चुका था, जिसके बाद उन्होंने 23 साल की उम्र में 11 शतकीय पारी खेली थीं उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 8 साल लग गए थे। लेकिन यशस्वी ने 21 साल की उम्र में डेब्यू किया और उन्होंने 7 शतक लगा दिए हैं। उन्होंने महज 2 साल में  इस कारनामे को अपने नाम कर लिया।

रोहित-विराट को यशस्वी ने छोड़ा पीछे

इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल ने कई और रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में केएल राहुल और ऋषभ पंत को पछाड़ दिया है। उनके नाम 6-6 शतक अभी तक हैं। वहीं जायसवाल ने 7 शतक लगा दिए हैं। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल ने रोहित-विराट समेत कई बड़े-बड़े भारतीय धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। नंबर-1 पर सुनील गावस्कर का नाम है। उन्होंने 69 पारियों में 3000 इंटरनेशनल रन ठोक दिए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND A vs SL A, Tri-Series: टीम इंडिया में बड़ी हलचल, बीच सीरीज जुड़ा IPL का चमकता सितारा

IND A vs SL A, Tri-Series: भारत-A और श्रीलंका –A के बीच चल रहे वनडे सीरीज में टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह दाहिने कंधे में लगी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को ट्राई-सीरीज़ में भारत-A की तरफ से खेलने का मौका दिया गया है। बता दें कि अशोक शर्मा, जिन्होंने IPL 2026 में 154.2 kmph की रफ़्तार से सबसे तेज़ गेंदों में से एक फेंकी थी।

IND vs AFG, 2ND Odi: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

IND vs AFG, 2ND Odi: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 402 रनों का पहाड़ जैसा बनाया है। टीम इंडिया के तरफ से ईशान किश्न और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली है। इसी बीच श्रेयस अय्यर ने 26 रनों की छोटी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3,000 पूरे कर लिए है और एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

टेस्ट डेब्यू से पहले विराट कोहली ने बढ़ाया हौसला, जॉर्डन कॉक्स से मुलाकात की तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को उनके टेस्ट डेब्यू से पहले शुभकामनाएं दी हैं। दोनों खिलाड़ियों की हालिया मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और क्रिकेट प्रशंसक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast