Search KhabarFast

Press ESC to close

IND A vs SL A, Tri-Series: टीम इंडिया में बड़ी हलचल, बीच सीरीज जुड़ा IPL का चमकता सितारा

IND A vs SL A, Tri-Series: टीम इंडिया में बड़ी हलचल, बीच सीरीज जुड़ा IPL का चमकता सितारा

IND A vs SL A, Tri-Series: भारत-A और श्रीलंका –A के बीच चल रहे वनडे सीरीज में टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह दाहिने कंधे में लगी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को ट्राई-सीरीज़ में भारत-A की तरफ से खेलने का मौका दिया गया है। बता दें कि अशोक शर्मा, जिन्होंने IPL 2026 में 154.2 kmph की रफ़्तार से सबसे तेज़ गेंदों में से एक फेंकी थी।

अशोक शर्मा चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह लेंगे, जो अब तक इंडिया A के तीनों मैचों में नहीं खेले थे। अशोक ने IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया और इतने ही मैचों में छह विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.85 रहा। बता दें कि युद्धवीर को 13 जून को बॉलिंग करते समय अपने दाहिने कंधे में परेशानी महसूस हुई और इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द हुआ था। युद्धवीर दाहिने रोटेटर कफ की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) की देखरेख में एक ग्रेजुएटेड रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुज़रेंगे।

बीसीसीआई ने की पुष्टि

BCCI ने एक बयान में कहा, "पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया A टीम में युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को चुना है। युद्धवीर ने 13 जून को बॉलिंग करते समय अपने दाहिने कंधे में परेशानी की शिकायत की थी और इससे पहले 11 जून को फील्डिंग सेशन के दौरान भी उन्हें ऐसा ही दर्द महसूस हुआ था।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND A vs SL A Tri Series: सुपर ओवर का रोमांच विवाद में बदला, वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से गरमा-गरम बहस

IND A vs SL A Tri Series: क्रिकेट मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिल जाती है, ऐसा ही एक वाक्या श्रीलंका में खेले श्रीलंका-A और भारत –A के बीच हुए  मुकाबले में देखने को मिला। जहां स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई पर आ गई। बता दें कि इस रोमाचंक मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में 6 रनों से हरा दिया।

ODI Ranking:वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगाई छलांग, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को नुकसान

ICC ODI Ranking: आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने फिर छलांग लगाई है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की है। पहले दो मैचों में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast