Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए जिला जींद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में कार में मिला SDO का शव, जाने पूरा मामला ?

क्या था मामला

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि की इंतकाल अपने तथा अपने भाइयों के नाम दर्ज कराने के लिए उचाना में तैनात हल्का पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार द्वारा 8,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB करनाल इकाई, जींद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सतीश कुमार को उचाना बस स्टैंड के निकट एक पेट्रोल पंप पर शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह सामने आया कि सतीश कुमार अपनी पत्नी नीलम, जो उचाना में हल्का पटवारी के पद पर कार्यरत है, के साथ मिलीभगत कर रिश्वत की मांग कर रहा था।इसके बाद ब्यूरो की टीम ने सह-आरोपी नीलम को उसके गांव काकड़ोद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की गहन जांच जारी है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 22 September 2026: सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, जानें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 22 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,312 रुपये यानी 0.85 फीसदी गिरकर 1,53,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,381 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,53,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,402.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक भाव 1,55,830 रुपये है।

हरियाणा के CM नायब सैनी ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा, बताया आस्था और विरासत का प्रतीक

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या का भव्य आगाज हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और भगवान वामन के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा सौ साल पुरानी यह परंपरा अंबाला की आस्था, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है।

Horoscope Today 22 September 2026, Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 22 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से सहयोग और प्रशंसा मिलने के योग हैं। वहीं आय के साधनों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast