Delhi Election: कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना' का ऐलान, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

Delhi Election: कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना' का ऐलान, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये

Pyari Didi Scheme: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी में चुनाव होने है। इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान किया है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।

योजना की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं यहां प्यारी दीदी योजना को लॉन्च करने आया हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। सरकार में आने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को मंजूरी देंगे।

महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है कांग्रेस

इसके अलावा दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहली गारंटी लॉन्च कर रही है। उनका कहना है कि समाज कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर रही है।

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी आगे कहते है कि कर्नाटक में भी सरकार बनते ही कांग्रेस ने समाज कल्याण की अपनी योजना पहली कैबिनेट में तय कर लागू की थी। इसलिए महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में कांग्रेस जरूरी है। 

महिला वोटरों पर कांग्रेस की नजर

कांग्रेस की इस घोषणा को दिल्ली के चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए दांव माना जा रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में 71 लाख महिला वोटर हैं।

बता दें, इससे पहले आम आदमी पार्टी महिलाओं को फिर से सरकार बनने पर 2100 रुपये महीना देने का वादा कर चुकी है। जिसके लिए महिलाओं के रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे है।  

Leave a comment