'नई दिल्ली विधानसभा सीट पर वोटों का घोटाला', फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सीएम आतिशी का बड़ा दावा

'नई दिल्ली विधानसभा सीट पर वोटों का घोटाला', फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सीएम आतिशी का बड़ा दावा

CM Atishi On Final Voter List: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी में चुनाव होने है। अब इसे लेकर चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने कई सवाल उठाए हैं। आतिशी का कहना है कि लिस्ट में गलत तरीके से वोटर जोड़े गए है। वोट के अधिकार का घोटाला हुआ है। इस मामले की तुरंत जांच होनी चाहिए। 

प्रेस कॉन्फेंस में क्या बोली सीएम आतिशी?

दरअसल, दिल्ली की सीएम आतिशी, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने आज प्रेस कॉन्फेंस की है। इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो स्वतंत्रता सेनानियों ने एक सपना देखा था कि भारत में रहने वाले हर नागरिक को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार होगा।

आतिशी ने आगे कहा कि बाबा साहब अंबेडर ने जब इस देश का संविधान लिखा तो उन्होंने हर भारत वासी के लिए एक सपना देखा था वो सपना था कि हम जिसको वोट डालेंगे, उस वोट के अधिकार के आधार पर प्रतिनिधि चुने जाएंगे और सरकारें चुनी जाएंगी। वोट का अधिकार हमारे देश के लोकतंत्र का... हमारे देश के संविधान का मौलिक अधिकार है। लेकिन, आज भारतीय जनता पार्टी वोट के अधिकार पर घोटाला कर रही है। इस देश के संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है।

नई दिल्ली विधानसभा में वोटर घोटाला

आतिशी ने आगे कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में एक बहुत बड़ा वोटर घोटाला हुआ है। दिल्ली में 29 नवंबर को समरी रिवीजन के बाद अचानक से 10,500 वोटर का एप्लीकेशन दिया गया। आतिशी ने सवाल उठाए कि यह लोग अचानक कहां से आ गए? इससे साफ है कि गलत तरीके से वोटर जोड़ने की साजिश हो रही है। इस मामले को लेकर इलेक्शन कमीशन चीफ से मिलने का समय मांगा गया है।

चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट

बता दें, चुनाव आयोग ने सोमवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा वोटर्स है। जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में कुल 1,55,24,858 मतदाता है। जिसमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला वोटर्स शामिल हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।  

Leave a comment