Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, JE और 2 लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, JE और 2 लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने फरीदाबाद में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली मीटर की क्षमता बढ़ाने के बदले उपभोक्ता से अवैध रूप से पैसे मांगे थे।

निरीक्षण के दौरान सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-15ए स्थित बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक लाइब्रेरी में बिजली खपत के मुकाबले कम क्षमता का मीटर लगा हुआ पाया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए संबंधित उपभोक्ता से संपर्क किया गया।

पहले ऑनलाइन लिए 3 हजार रुपये

शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों ने मीटर का लोड बढ़ाने और मामला निपटाने के बदले 11 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने उनकी मांग पर पहले 3 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे, जबकि शेष 8 हजार रुपये नकद देने की बात तय हुई थी।

एसीबी ने बिछाया जाल, कैश लेते रंगे हाथ दबोचा

उपभोक्ता ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। तय कार्यक्रम के अनुसार जब शिकायतकर्ता सेक्टर-15ए स्थित कार्यालय में 8 हजार रुपये नकद देने पहुंचा तो एसीबी टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जेई शोकीन खान और दो लाइनमैन अरुण तथा नरेंद्र को हिरासत में ले लिया।

एक कर्मचारी फरार, तलाश जारी

एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य कर्मचारी कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक धाराओं में केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast