Search KhabarFast

Press ESC to close

विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 1600°C पिघले स्टील की चपेट में आकर 8 मजदूरों की मौत

विशाखापट्टनम के स्टील प्लांट में भीषण हादसा, 1600°C पिघले स्टील की चपेट में आकर 8 मजदूरों की मौत

Vishakhapatnam Steel Leak Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में सोमवार शाम एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS) यूनिट में गर्म धातु से भरा एक लैडल (Ladle) जमीन पर गिर गया, जिससे करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ स्टील फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा इतना भयावह था कि पिघले स्टील के फैलते ही प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टील उत्पादन प्रक्रिया के दौरान गर्म धातु से भरा कंटेनर अचानक नीचे गिर गया। पिघला स्टील आसपास काम कर रहे कर्मचारियों पर फैल गया। हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

Also read: दिल्ली फायर विभाग में खाली पदों पर रखे जाएंगे रिटायर्ड अग्रिवीर, DDMA की बैठक में एलजी का फैसला

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और हादसे की विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर देश के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रमिक संगठनों ने हादसे की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली फायर विभाग में खाली पदों पर रखे जाएंगे रिटायर्ड अग्रिवीर, DDMA की बैठक में एलजी का फैसला

Delhi News:दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू की अगुवाई में दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की एक मीटिंग हुई। इस बैठक में रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद और प्रवेश वर्मा भी शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast