Search KhabarFast

Press ESC to close

छठ पर CM सम्राट का बड़ा तोहफा!,देव सूर्य मंदिर को मिली नई पहचान, 14.78 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

छठ पर CM सम्राट का बड़ा तोहफा!,देव सूर्य मंदिर को मिली नई पहचान, 14.78 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 14.78 करोड़ रुपये की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर परिसर तरारी, के विकास कार्यों का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हूँ। आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है, भगवान सूर्य नारायण के चरणों में नमन करते हुए समस्त राज्यवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। आज 14.78 करोड़ रुपये की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर परिसर तरारी, के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है। यह तरारीवासियों सहित हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग को भी बधाई देता हूँ।

देव सूर्य मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि देव सूर्य मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना के लिए पहुंचते हैं। भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर, तरारी में काफी पुरानी मूर्तियां अवस्थित हैं। इस परिसर का विकास होने से धार्मिक पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा तथा स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मंदिर के विकास कार्यों से आम लोगों एवं श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी, इससे इस धार्मिक स्थल की महत्ता और बढ़ेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का अपना प्रमुख पर्व है। बिहार में सदियों से भगवान सूर्य की उपासना की परंपरा रही है। भगवान सूर्य ऊर्जा के शाश्वत स्रोत हैं और समस्त सृष्टि को जीवन एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं। छठ महापर्व हमारी गहरी आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस महापर्व में लोग पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते हैं।

राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के माध्यम से विभिन्न घाटों का निर्माण एवं विकास कराया जा रहा है, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सभी लोग सुरक्षित रहें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा, शांति और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से बिहार निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े और विकसित भारत का संकल्प साकार हो।

पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया

कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से देवग्राम में सूर्य मंदिर परिसर के विकास कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परिसर में मंगल भवन (जी+1) का निर्माण कराया गया है इससे शादी-विवाह एवं मांगलिक कार्य करने में लोगों को सहूलियत होगी तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को ठहरने एवं विश्राम करने की सुविधा होगी। छठ घाट का निर्माण कराया गया है, इससे लोगों को छठ महापर्व करने में सुविधा होगी तथा मंदिर परिसर सुंदर एवं आकर्षक दिखेगा।

Also read: Bihar News: मंत्री संजय सिंह ने महुआ में छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

इनकी रही मौजूदगी

मंदिर परिसर की चार दीवारी  सहित पाथ-वे एवं मुख्य द्वार का आकर्षक ढंग से निर्माण कराया गया है जो पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव सह पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा, पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सांसदगण, विधायकगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग जुड़े हुए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM Dhami ने काशीपुर में सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं सकारात्मक निस्तारण के निर्देश

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचकर अस्थाई हैलीपैड पर उपस्थित आमजन व जनप्रतिनिधियों र्से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

Haryana News: करनाल में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत

Haryana News: करनाल के जीटी रोड पर एक बार दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast