Haryana News: करनाल के जीटी रोड पर एक बार दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, घटना में मृतक की पहचान भी हो गई है। मृतकों की पहतान उत्तर प्रेदेश के मुराबादाब के रहने वाले 25 वर्षीय शीशपाल और 28 वर्षीय सुरवीर के तौर पर हुआ है।
ट्रक ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे औप पंजाब में बिजली की लाइनोमं पर काम करन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर पर सात लोग सवार थे। दोनों युवक ट्रैक्टर के अगले हिस्स में बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनकी जान चली गई।
दूसरी तरफ हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार शीशपाल औ सुरवीर दोनों का विवाह हो चुका था। एक के चार बच्चे थे, वही, दूसरे के तीन बच्चे थे। परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाले दोनों युवक परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
हिरासत में ट्रक चालक
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह चार बजे हुआ। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार दो युवक की मौत हो गई। हालांकि, ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Also read: हरियाणा के अंबाला में अनिल विज का सख्त एक्शन, पटवारी पर गिरी गाज; होटल की जांच के दिए आदेश