Search KhabarFast

Press ESC to close

विदेश मंत्री एस जयशंकर के श्रीलंका दौरे पर चीन की नजरें, राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर के श्रीलंका दौरे पर चीन की नजरें, राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके से करेंगे मुलाकात

Foreign Minister Jaishankar Tour To Sri Lanka: विदेश मंत्री एस जयशंकर की श्रीलंका यात्रा से चीन की बेचैनी बढ़ने वाली है। श्रीलंका में नई सरकार का गठन होने के बाद जयशंकर आज पहली बार श्रीलंका पहुंचे हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में अनुरा कुमार दिसानायके के शपथ लेने के बाद दोनों देशों के बीच पहली वार्ता होगी। जयशंकर ने श्रीलंका पहुंचने के बाद कहा कि कोलंबो में पुन: आकर अच्छा लगा। श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ आज अपनी बैठकों को लेकर उत्साहित हूं।
 
श्रीलंका में नेशनस पीपुल्स पावर की सत्ता में आने के बाद पहली बार कोई विदेश मंत्री श्रीलंका दौरे पर गया है।  इसलिए भी चीन की परेशानी बढ़ना लाजमी है। जयशंकर की इस यात्रा पर चीन पैनी नजर बनाए हुए है। श्रीलंका की विदेश सचिव अरुणी विजयवर्धने और श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने हवाई अड्डे पर जयशंकर का स्वागत किया।
 
श्रीलंका के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर  
 
जयशंकर ने सबसे पहले यहां के श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा आज कोलंबो में विदेश मंत्री विजिथा हेराथ के साथ व्यापक और विस्तृत वार्ता संपन्न हुई। एक बार फिर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। भारत-श्रीलंका साझेदारी के विभिन्न आयामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के आर्थिक पुनर्निर्माण में भारत के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। हमारी नेबरहुड फर्स्ट नीति और सागर दृष्टिकोण हमेशा भारत श्रीलंका के संबंधों को बढ़ाएगा। 
 
पीएम और राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात                     
 
अधिकारियों ने कहा कि जयशंकर श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि जयशंकर कोलंबो में नयी एनपीपी सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जयशंकर श्रीलंका में भारतीय परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।वहीं, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उनके महत्व को रेखांकित करेंगे। दिसानायके ने विपक्ष में रहते हुए कुछ भारतीय परियोजनाओं पर आपत्ति जताई थी। खासकर अदाणी समूह द्वारा संचालित सतत ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर।   
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयार कर रहा मोसाद! कहा- हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ

MOSSAD Warns Iran: ईरान की खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। मोसाद ने ईरान की सरकार को गिराने के लिए हुंकार भरी है। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा कि हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ।

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

ईरान संकट के बीच बदला पाकिस्तान का सुर, रूस में गाए भारत के गुण; ऑपरेशन सिंदूर पर भी कही ये बात

Pakistan Praises India: ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के चलते चल रहे संघर्ष के बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रति एक असामान्य सकारात्मक संदेश आया है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने दोनों परमाणु शक्तिशाली पड़ोसी देशों की परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा रिकॉर्ड की जमकर तारीफ की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें