MOSSAD Warns Iran: ईरान की खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। मोसाद ने ईरान की सरकार को गिराने के लिए हुंकार भरी है। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा कि हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ।
डेविड बार्निया ने कहा कि हमारा काम तभी पूरा होगा, जब इस चरमपंथी शासन की जगह कोई और शासन आए। ये शासन, जो हमारा विनाश चाहता है, उसे दुनिया से मिट जाना चाहिए।
ईरान अभी इजरायल के लिए खतरा
डेविड बार्नियो ने विस्तार नहीं बताया की उनका ईरान के खिलाफ क्या प्लान है। हालांकि, इजरायल वर्षों से ईरान में गुप्त ऑपरेशन चलाता रहा है। बार्निया का ये बयान साफ तौर पर बता रहा है कि इजरायल अभी ईरान को एक बड़ा खतरा मानता है। भले ही हाल के युद्ध में ईरान को काफी नुकसान पहुंचा हो। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कही कि हवाई हमले ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु हथियारों के अस्तित्व वाले खतरे कम हो गए हैं।
Also read: 'अभी अभियान खत्म नहीं हुआ...' शांति वार्ता रही बेनतीजा तो इजरायल ने ईरान को तरेरी आंखें
एक महीने से ज्यादा चला युद्ध
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा वक्त तक युद्ध चला। जिसके बाद 9 अप्रैल को सीजफायर का ऐलान किया गया। 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई मारे गए थे। उनके अलावा पाकिस्तान के बड़े-बड़े को अमेरिका-इजरायल ने मार गिराया था। वहीं, ईरान ने भी अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया था। इसके अलावा इजरायल के ठिकानों पर भी हमला किया गया था।