Uttrakhand News:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को पराजित करने में असमर्थ विपक्षी दल अब सत्ता हासिल करने के लिए नकारात्मक और गंदे राजनीतिक हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। भट्ट ने कहा कि जनविश्वास जीतने में लगातार असफल रही कांग्रेस अब समाज में आपसी भरोसा और सौहार्द तोड़ने की कोशिश कर रही है।
मीडिया के विभिन्न माध्यमों से पूछे गए सवालों के जवाब में जारी बयान में महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस जनता का दिल और विश्वास जीतने में लगातार नाकाम रही है। चुनावों में बार-बार मिल रही हार से बौखलाकर कांग्रेस अब समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच आपसी सौहार्द और विश्वास को कमजोर करने के लिए कांग्रेस जातिवादी राजनीति का सहारा ले रही है।
उत्तराखंड को बदनाम करने का लगाया आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जागरूक जनता ने जब से कांग्रेस को हर मोर्चे पर नकारा है, तब से कांग्रेस के नेता हताशा में पूरे उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जमीन खिसकती देख राज्य की शांति, विकास और सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
हेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड कांग्रेस के पास अब अपना कोई स्पष्ट विजन या प्रभावी नीति नहीं बची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इकाई का पूरा ध्यान दिल्ली में बैठे अपने 'युवराज' की चाटुकारिता करने और उनके अपरिपक्व बयानों को सही ठहराने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो उत्तराखंड की जनता की चिंता है और न ही प्रदेश के विकास से कोई सरोकार। उनके मुताबिक कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही है।
बोले- जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी जवाब
महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि की जनता कांग्रेस के राजनीतिक हथकंडों, कथित षड्यंत्रों और नकारात्मक मंसूबों को अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता इसका करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से सही समय पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर देगी।
Also read: Uttrakhand News:बिना स्वीकृत मानचित्र के चल रहे निर्माण पर कार्रवाई, एमडीडीए ने भवन स्वामियों के खिलाफ दायर किए वाद