Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा के मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायिक प्रशासन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। समारोह में न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कौन हैं पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा

जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे हैं। 2025 में वे पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (PSLSA) के कार्यकारी चेयरमैन भी रहे। 2026 में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। नियुक्ति से पहले वे इसी हाई कोर्ट में Acting Chief Justice के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा तोहफा, CM धामी आज लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Uttrakhand News:नैनीताल में पानी पीने से क्यों डर रहे लोग, 100 से ज्याद लोग बीमार; 2 की मौत

Uttrakhand News:दुनिया में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा जरूरी है, तो वो है पानी। अगर मनुष्य को कुछ दिनों तक खाना ना मिले, तो वह पानी पिलाकर काम चला सकता है। लेकिन, अगर आपसे कोई कह दें कि पानी से लोगों को डर लगने लगा है तो क्या कहेंगे आप। उत्तराखंड के नैनीताल से ऐसी ही हैरान करने वाली खबर आई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast