08 September Ka Mausam: देशभर में मानसून का दौर जारी है। कई राज्यो में बारिश की वजह से जसभराव की समस्या पैदा हो गई है। जबकि गंगा-यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 08 सितंबर 2026 मंगलवार का मौसम अपडेट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी गई है। तो चलिए जानते है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम निभाग के अनुसार, कल 08 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 70 से 80KMPH की रफ्तार से तेज आंधी-हवा चलेगी। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी उम्मीद जताई गई है।
Also read: Delhi News:सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद फरार था हरिराम, पुलिस ने भिवाड़ी से किया गिरफ्तार
दिल्ली में 08 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 11 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश के लिए भी IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बहराइच, आगरा, कानपुर, हरदोई, गोरखपुर जैसे कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
बिहार में कल का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में भी मानसून की गतिविधि देखी जा सकती है। IMD ने राज्य के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इस दौरान 60-70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।