Search KhabarFast

Press ESC to close

'आजाद समूह में शामिल होने के लिए बुलाया गया...', AAP सांसद सीचेवाल ने 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर किया बड़ा दावा

'आजाद समूह में शामिल होने के लिए बुलाया गया...', AAP सांसद सीचेवाल ने 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर किया बड़ा दावा

Rift In AAP:आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया. सीचेवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों ने आम आदमी पार्टी के साथ 'बेवफाई' की है।

एक रिपोर्ट मुताबिक, सीचेवाल ने बताया शुक्रवार सुबह उन्हें राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी का फोन आया था। साहनी ने उनसे कहा कि पंजाब के मुद्दों को उठाने के लिए एक नया आजाद समूह का गठन किया गया है। जिसमें 6-7 राज्यसभा सांसद पहले ही शामिल हो चुके हैं। हालांकि, सीचेवाल ने साफ कहा कि उनकी ऐसी किसी ग्रुप में शामिल होने की कोई मंशा नहीं है।

सीचेवाल ने क्या कहा

सीचेवाल ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि सात सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम ने पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। सीचेवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने इन नेताओं को राज्यसभा में इसलिए भेजा था ताकी वे संसद में पंजाब के मुद्दे को मजबूती से उठा सकें लेकिन, पार्टी छोड़कर उन्होंने अपने काम से मुंह मोड़ लिया। सीचेवाल ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक फैसला नहीं बल्कि पार्टी के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्यसभा में किसी विद्येयक पर बोलने का अवसर नहीं दिया गया।  

Also read: पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा तो केंद्र आया आगे, अब z सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे राघव चड्ढा

पंजाब की राजनीति पर असर

सीचेवाल का बयान ऐसे समय में आया है, जब AAP के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जिसमें से तीन भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस सियासी घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इसके परिणाम आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरभजन सिंह की सुरक्षा हटी, AAP छोड़ने की अटकलों के बीच बढ़ी सियासी हलचल

आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी खींचतान की खबरों के बीच पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है।

UK Board 12th Result:टैक्सी चालक की बेटी ने पिता का नाम किया रोशन, 97 फीसदी अंक लाकर 12वीं में किया स्टेट टॉप

UK Board 12th Result Topper:उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 10वीं में 92.10 फीसदी और और 12वीं में 85.11 छात्र पास हुए हैं। वहीं, 98 फीसदी नंबर लाकर गीतिका पंत और शुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast