Search KhabarFast

Press ESC to close

हिसार में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिसार में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार में पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हो रही ठगी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशनुसार तथा ASP मयंक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना हिसार की टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस मामले में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुका हैं। राजीव को कल न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रजीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी गली नं. 14, गली नं. 10/1, ढाण्ढरा रोड, सतजोग नगर, लुधियाना (पंजाब), हरेन्द्र शर्मा उर्फ हन्नी पुत्र प्रभुशंकर निवासी मकान नं. 750, वार्ड नं. 19, सरस्वती कॉलोनी, लेबर कोर्ट के पास, गंगानगर (राजस्थान), मनीष पुत्र प्रभुशंकर निवासी उपरोक्त पता तथा अदनान पुत्र मोहम्मद नईमुद्दीन निवासी फिह दरवाजा, बख्शीगंज, चारमीनार, हैदराबाद के रूप में हुई है।

Also read: HARYANA NEWS: फर्जी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी, गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में जानकारी देते हुए ASP मयंक मुदगिल, आईपीएस ने बताया कि शिकायतकर्ता तरुण सिंगला निवासी बरवाला ने NCCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे इंस्टाग्राम के माध्यम से एक फर्जी निवेश योजना में फंसाकर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों ने स्वयं को एक प्रतिष्ठित म्यूचुअल फंड कंपनी से संबंधित बताते हुए फर्जी मोबाइल ऐप के माध्यम से विश्वास अर्जित किया और विभिन्न बैंक खातों में किस्तों में लाखों रुपये जमा करवा लिए।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता से लगभग 29 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देते रहे तथा ऐप में फर्जी बैलेंस दिखाकर और अधिक राशि जमा करवाते रहे। जब शिकायतकर्ता ने धनराशि निकालने का प्रयास किया तो उससे भारी शुल्क की मांग की गई, जिससे उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। जांच के दौरान साइबर टीम द्वारा बैंक खातों का विश्लेषण किया गया, जिससे पता चला कि ठगी की राशि विभिन्न खातों के माध्यम से M/S Inzamam Cloth House के खाते में ट्रांसफर की गई। इस खाते के संचालक शाहरुख निवासी जिला फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था।

जांच में हुआ अहम खुलासा

आगे की जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी बैंक खातों का नेटवर्क लुधियाना सहित अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। ASI अनील के नेतृत्व मे कार्रवाई करते हुए, इन्द्रजीत सिंह, अदनान, मनीष तथा हरेन्द्र शर्मा उर्फ हन्नी को गिरफ्तार करके पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 33 पासबुक और चेकबुक, 22 एटीएम कार्ड तथा एक लैपटॉप बरामद किया गया है, जिनका उपयोग साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवाकर अथवा खरीदकर उनमें ठगी की राशि जमा करवाते थे तथा बाद में विभिन्न माध्यमों से राशि निकाल लेते थे। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जाएगा व बैंक खातो के रिकार्ड का विशलेष्ण करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जनता से अपील

ASP मयंक मुदगिल, आईपीएस, हिसार ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया या वट्सएप के माध्यम से मिलने वाले निवेश संबंधी प्रस्तावों से सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें तथा लालच में आकर निवेश करने से पहले संबंधित संस्था की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नासिक धर्मांतरण मामले में कार्रवाई तेज, आरोपी निदा खान के ठिकाने पर चला बुलडोजर नोटिस

महाराष्ट्र के नासिक धर्मांतरण मामले में अब पुलिस जांच के साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है, जहां वह छिपकर रह रही थी।

Bihar News: गर्भ में पल रहे 3 माह के बच्चे संग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, एनिवर्सरी के दिन उठी अर्थी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई है। गोपालगंज के सिधवलिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जहां एक तरफ कपल की एनिवर्सरी मनाने की तैयारी चल रही थी।

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी

Threat To Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव को धमकी दी गई है। साथ ही 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि ये धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है। एल्विश से कहा गया हैकि अगर उन्होंने ये पैसे दो दिन में नहीं दिए, तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast