Search KhabarFast

Press ESC to close

बलिया में दामाद का खौफनाक हमला...पत्नी और सास की हत्या, ससुर की हालत गंभीर

बलिया में दामाद का खौफनाक हमला...पत्नी और सास की हत्या, ससुर की हालत गंभीर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवक ने अपनी ससुराल में घुसकर पत्नी और सास की हत्या कर दी, जबकि ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अमित गुप्ता के रूप में हुई है। उसने अपनी पत्नी प्रीति और सास सुशीला देवी पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए ससुर अंतु गुप्ता पर भी उसने हमला किया, जिन्हें गंभीर हालत में वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2022 में किया था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक, अमित और प्रीति ने साल 2022 में प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। परिवार का कहना है कि उनके रिश्ते में लगातार तनाव बना हुआ था। हाल ही में प्रीति अपने मायके आकर रहने लगी थी। बीती रात अमित अचानक ससुराल पहुंचा और सीधे कमरे में चला गया। वहां उसने अपने बच्चे को ले जाने की कोशिश की। जब प्रीति ने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

प्रीति के माता-पिता पर भी किया हमला

प्रीति की चीख सुनकर जब उसके माता-पिता उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सास की भी मौत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल ससुर का इलाज जारी है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमित पहले भी प्रीति के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Also read: हिसार में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast