Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा तो केंद्र आया आगे, अब z सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे राघव चड्ढा

पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा तो केंद्र आया आगे, अब z सिक्योरिटी घेरे में रहेंगे राघव चड्ढा

Raghav Chadha Security: आम आदमी पार्टी में मचा घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है। अब पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को दी गई जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली है। हालांकि, पंजाब सरकार के फैसले के कुछ देर बाद ही केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई।

मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी है। यह सुरक्षा दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि जब तक औपचारिकता पूरी नहीं की जाती, तब तक दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा करेगी।

AAP-राघव में मचा घमासान

बता दें कि राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच पिछले कुछ वक्त से घमासान मचा हुआ है। विवाद की शुरुआत राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाने के साथ हुई। राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाने के साथ ही आम आमदी पार्टी के नेताओं ने चड्ढा पर जमकर निशाना साधा। सौरभ भारद्वाज से लेकर आतिशी मार्लेना तक ने उनपर गंभीर आरोप लगाए। AAP नेताओं ने कहा कि चड्ढा अब मोदी सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। वह मोदी सरकार से डर गए है। चड्ढा पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने चुनाव आयुक्त के खिलाफ संसद में लाए गए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किया।

Also read: न कांग्रेस, न भाजपा...पंजाब की राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू का नया दांव, किया खुद की पार्टी का ऐलान

राघव चड्ढा ने किया पलटवार

वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से आरोप लगाए जाने के बाद राघव चड्ढा भी सामने आए हैं। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी खामोशी को कमजोरी ने समझा जाए। दूसरा वीडियो जारी करते हुए उन्होंने उनके द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दे गिनाए थे। साथ ही आम आदमी पार्टी पलटवार किया था। आपको बता दें कि राघव चड्ढा की गिनती अरविंद केजरीवाल के करीबी नेताओं में होती है लेकिन, अब स्थिति बदल गई है। आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच रिश्ते तल्ख हो गए हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

हरियाणा के रेवाड़ी डबल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा! 4 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने गोकलपुर के पास हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में एक के बाद तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

Haryana News: अभय चौटाला के गंभीर आरोपों से गरमाई हरियाणा की राजनीति, हुड्डा को दी खुली चुनौती

Haryana News: हरियाणा की सियासत में भूपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। रोहतक में अभय चौटाला ने हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभय ने दावा किया कि अमित शाह से रात में मुलाकात कर टिकटों का सौदा किया गया। साथ ही कहा कि हुड्डा के नोटिस का उन्हें इंतजार है और नोटिस मिला तो ऐसा जवाब देंगे जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast