Search KhabarFast

Press ESC to close

जबरदस्ती खींचा...Abhishek Sharma के साथ फैन की बदसलूकी, क्रिकेटर की सुरक्षा पर उठे कई सवाल

जबरदस्ती खींचा...Abhishek Sharma के साथ फैन की बदसलूकी, क्रिकेटर की सुरक्षा पर उठे कई सवाल

Abhishek Sharma Security Breach: IPL 2026 के बीच एक बडी घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को टीम होटल के बाहर एक महिला फैन ने देखते ही हाथ पकड़कर बुरी तरह खींच लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अभिषेक असहज महसूस कर रहे है। वीडियो  के वायरल होने के बाद से खिलाड़ी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह घटना शनिवार को जयपुर के SRH टीम के होटल के बाहर हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक होटल से निकलकर कार की तरफ बढ़ रहे थे। तभी भीड़ में खड़ी एक युवती अचानक आगे बढ़ी, उनका हाथ पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचने लगी। अभिषेक हैरान और असहज दिखे। जिसके बाद सुरक्षा कर्मी तुरंत सक्रिय हुए और फैन को अलग किया। बता दें, अभिषेक की यह प्रतिक्रिया भी वायरल है, जिसमें वे थोड़े नाराज नजर आए।

तो वहीं, फैंस ने खिलाड़ी की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम होटल के बाहर सुरक्षा घेरा होने के बावजूद फैन इतना करीब कैसे पहुंच गई। जिसके बाद से खिलाड़ियों को पब्लिक एरिया में निकलते समय और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग की जा रही है। 

Also read: रिकॉर्ड ब्रेकर वैभव सूर्यवंशी का धमाका, T20 फॉर्मेट में असंभव को बनाया संभव; इस दिग्गज खिलाड़ी को भी पछाड़ा

अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

दूसरी तरफ, अभिषेक शर्मा के खेल प्रदर्शन की बात करें तो वह इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल के मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। लेकिन ऑफ-फील्ड यह घटना उनके फैंस के क्रेज को दिखाती है, जो कभी-कभी सीमा पार कर जाती है। तो वहीं, बीते मैच में भी अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से हराया। इस जीत ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई दूसरे विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप का बड़ा योगदान रहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: आईपीएल में हुआ बड़ा हादसा! विदेशी खिलाड़ी को मैच के दौरान एंबुलेस से ले जाया गया अस्पताल

IPL 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार यानी 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

रिकॉर्ड ब्रेकर वैभव सूर्यवंशी का धमाका, T20 फॉर्मेट में असंभव को बनाया संभव; इस दिग्गज खिलाड़ी को भी पछाड़ा

Vaibhav Suryavanshi century: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तूफान बनकर उभरे हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर ने शनिवार 25 अप्रैल 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 गेंदों में अपनी दूसरी IPL शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast