UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 12वीं पास युवाओं को शानदार सरकारी नौकरी का मौका दिया है। UPSSSC ने वन विभाग में वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें, इससे संबंधित अधिसूचना 23 अप्रैल 2026 को जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 तक मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। जिसकी आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है। जबकि शुल्क समायोजन/फॉर्म सुधार की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है। इच्छुक युवा जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना पढ़ लें और तैयारी शुरू कर दें।
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
वन रक्षक: 128 पद
वन्यजीव रक्षक: 10 पद
वन रक्षक (विशेष चयन): 134 पद
वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन): 436 पद
Also read: क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च पर बढ़ी निगरानी, टैक्स नोटिस का खतरा
योग्यता पात्रता
1. शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
2. PET 2025: UPSSSC Preliminary Eligibility Test 2025 पास होना अनिवार्य।
3. आयु सीमा (1 जुलाई 2026 को): न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
3. फिर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें।
4. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
5. आखिर में फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट जरूर लें।
चयन प्रक्रिया
1. PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।
2. मुख्य लिखित परीक्षा।
3. दस्तावेज सत्यापन।
4. चिकित्सा परीक्षण (शारीरिक मानक जांच)।