Search KhabarFast

Press ESC to close

ओमान से सीधे पाकिस्तान लौट रहे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका के साथ शांति वार्ता का खाका तैयार!

ओमान से सीधे पाकिस्तान लौट रहे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका के साथ शांति वार्ता का खाका तैयार!

Iran Foreign Miniter: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान की राजधानी मस्कट से रवाना होकर पाकिस्तान लौट रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि मॉस्को जाने से पहले वे एक बार फिर पाकिस्तान वह पाकिस्तान जाएंगे। बताया जा रहा है कि अराघची के पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट मुताबिक, उनका निजी विमान 'मेराज' तेहरान से उड़ान भर चुका है और कुछ ही देर में वह पाकिस्तान पहुंचेंगे।

इसके अलावा युद्ध समाप्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इस्लामाबाद में शांति वार्ता के पहले दौर के बाद तेहरान लौट चुके उनके प्रतिनिधिमंडल का एक हिस्सा आज रात इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में अपने पिछले दौरे के दौरान, अराघची ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से वार्ता की थी। बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर बात हुई थी। 

 

क्या अमेरिका से होगी वार्ता

बताया जा रहा है कि अब्बासी की मुलाकात वहां सिर्फ पाकिस्तान के नेताओं से ही होगी। हालांकि, सवाल उठता है कि आखिर जब उनका आज का आना पहले से तय था तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल भेजा क्यों नहीं? अगर बात नहीं बनी थी तो फिर ईरान के विदेश मंत्री फिर से क्यों इस्लामबाद लौट रहे हैं?  इन सभी सवालों के जवाब ईरान के विदेश मंत्री के पाकिस्तान पहुंचने के बाद ही मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

जानलेवा इबोला वायरस से कांगो में हाहाकार, 24 घंटे में दर्ज हुए 72 नए केस, मौत का आंकड़ा 181 पहुंचा

कांगो में घातक वायरस Ebola का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। अब तक इस बीमारी से 181 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। समझौते में कई अहम शर्तें शामिल हैं, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast