Search KhabarFast

Press ESC to close

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! EPFO ने आसान किया सुधार का तरीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

EPFO Online Services: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने लाखों सदस्यों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब PF खाते में नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता का नाम या अन्य बुनियादी विवरणों में गड़बड़ी होने पर कर्मचारी घर बैठे ही ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। पहले यह प्रक्रिया लंबी और जटिल थी, जिसमें नियोक्ता के हस्ताक्षर, दस्तावेज और EPFO कार्यालय जाना पड़ता था। अब यूनिफाइड मेंबर पोर्टल और UMANG ऐप के जरिए यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाएगा। EPFO ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है ताकि सदस्यों को क्लेम सेटलमेंट में देरी न हो और PF निकासी या ट्रांसफर आसान बने।

EPFO का नया अपडेट

EPFO के हालिया अपडेट के मुताबिक, आधार से लिंक UAN वाले सदस्य अब खुद 'Modify Basic Details' विकल्प से सुधार का अनुरोध कर सकते हैं। सिस्टम सीधे UIDAI के आधार डेटा से मिलान कर लेता है। छोटे बदलाव (जैसे नाम में 3 अक्षर से कम अंतर या जन्मतिथि में मामूली सुधार) तो अब ऑटो-अप्रूव हो जाते हैं, जबकि बड़े बदलावों में भी फेस रिकग्निशन (Face RD) के जरिए तुरंत वेरिफिकेशन हो जाता है। इससे क्लेम रिजेक्ट होने की समस्या लगभग खत्म हो गई है। 

Also read: Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, कीमतों ने फिर भरी उड़ान; जानें 16 अप्रैल के ताजा भाव

घर बैठे PF खाते की गड़बड़ी कैसे सुधारें?

1. UAN पोर्टल पर लॉगिन करें

अपने मोबाइल या कंप्यूटर से https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें। अगर UAN एक्टिव नहीं है, तो पहले UMANG ऐप या पोर्टल से एक्टिवेट कर लें।

2. Manage > Modify Basic Details पर क्लिक करें

लॉगिन के बाद बाएं साइड मेनू में 'Manage' चुनें, फिर 'Modify Basic Details' विकल्प पर जाएं।

3. अपनी सही जानकारी भरें

यहां नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता/माता का नाम आदि आधार कार्ड के अनुसार अपडेट करें। सिस्टम खुद ही आधार से मिलान करेगा। अगर फेस ऑथेंटिकेशन मांगे तो UMANG ऐप या Aadhaar Face RD ऐप से लाइव फेस स्कैन करें।

4. स्टेटस चेक करें

'Track Correction Request' या 'Service History' में जाकर अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते है।

क्या-क्या सुधार सकते हैं? 

1. नाम, जन्मतिथि, लिंग 

2. पिता/माता/पति का नाम 

3.  वैवाहिक स्टेटस

4. सेवा इतिहास में गलत Member ID (MID) को डीलिंक करना 

5. आधार, PAN और बैंक KYC अपडेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Salary Hike: जुलाई में बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? 8वें Pay Commission पर आया बड़ा अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और जुलाई में वेतन वृद्धि को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। यदि सरकार की ओर से इस दिशा में कोई सकारात्मक फैसला लिया जाता है, तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

Today Gold-Silver Price: सोना खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, चांदी के रेट भी हुए अपडेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले आज 17 जून के ताजा रेट जरूर जान लें। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव अपडेट हो चुके हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला है।

DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने निकाली 1979 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरु; यहां देखें पूरी डिटेल्स

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2026 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत टीजीटी (TGT) और स्पेशल एजुकेटर समेत कुल 1979 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast