Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में कार में मिला SDO का शव, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा में कार में मिला SDO का शव, जाने पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में तैनात SDO दीपक कुमार की बुधवार तड़के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उनका शव दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल स्थित निर्माणाधीन सीएनजी पंप के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मिला। पुलिस ने बताया कि कार के सभी दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर धीमी आवाज में म्यूजिक चल रहा था।

Also read: Haryana news : हरियाणा में CM सैनी ने किसानों को किया सम्मानित, इस क्षेत्र में दिया उत्कृष्ट योगदान

पुलिस ने शीशा तोड़कर दरवाजा खोला तो दीपक ड्राइविंग सीट पर मृत पड़े थे, जबकि उनके मुंह से खून निकल रहा था। उनके मोबाइल पर परिजनों का फोन आने पर पुलिस ने सूचना दी।

जैसा कि परिजनों ने बताया कि दीपक यमुनानगर से अपने घर पलवल के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग बागपत पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार, बोले- कुछ दिनों में दम निकल जाएगा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने हुड्डा के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई का आरोप लगाया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसके अलावा अभय चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद, किसानों और प्रदेश की राजनीति को लेकर भी अपनी बात रखी।

Haryana News: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का बड़ा ऐलान, हरियाणा के 250 PM श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 'पीएम श्री' स्कूलों को विशेष रूप से लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast