Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, कीमतों ने फिर भरी उड़ान; जानें 16 अप्रैल के ताजा भाव

Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, कीमतों ने फिर भरी उड़ान; जानें 16 अप्रैल के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: आज देशभर में सोने और चांदी के भावों में मामूली लेकिन साफ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  24 कैरेट (999 शुद्ध) सोना ₹15,536 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,241 प्रति ग्राम और 18 कैरेट: ₹11,652 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। कल के मुकाबले आज हर कैरेट में ₹1 प्रति ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं, चांदी ₹270.10 प्रति ग्राम और प्रति किलोग्राम ₹2,70,100 है। कल की तुलना में चांदी में ₹0.10 प्रति ग्राम यानी ₹100 प्रति किलोग्राम की उछाल आई है।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार के सकारात्मक संकेतों और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतें ऊपर चढ़ी हैं। ज्वेलर्स और निवेशकों दोनों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत भरा रहा, हालांकि उतार-चढ़ाव जारी है।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने की मांग मजबूत बनी हुई है, जबकि रुपया और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों ने भी कीमतों को सपोर्ट दिया। घरेलू स्तर पर शादी-ब्याह का सीजन और त्योहारों की तैयारी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। हालांकि, MCX फ्यूचर्स में भी इसी ट्रेंड के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि भावों में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे निवेश करें और लंबी अवधि का सोचें। ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहक मेकिंग चार्ज और GST का पूरा हिसाब लेकर खरीदारी करें। 

Also read: ओवरटाइम से लेकर वीकली ऑफ तक, सरकार के ये नियम कर्मचारियों को दिलाएंगे उनका हक

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,55,500 से ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,000 से ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,75,000 से ₹2,87,000 प्रति किलो

2. मुंबई: 24K सोना ₹1,53,940 से ₹1,55,350 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,42,400 से ₹1,42,900 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,70,000 प्रति किलो

3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,55,130 से ₹1,56,230 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग 1,40,000 से ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 प्रति किलो

4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,51,100 से ₹1,55,350 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,600 - ₹1,43,900 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 से ₹2,70,100 प्रति किलो

5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,53,930 - ₹1,54,132 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,102 - ₹1,41,288 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 से ₹2,75,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 13 November: आज सोने की कीमत में तेजी तो चांदी हुई धड़ाम, यहां जानें 13 नवंबर को आपके शहर में क्या है ताजा रेट्स

13 November Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्रों में दोनों कीमती धातुओं के दामों ने तगड़ा झटका दिया है। क 12 नवंबर 2026 गुरुवार को दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोने का पिछला बंद भाव 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसके बाद आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इसकी कीमतों में 54 रुपये तेजी देखी गई, जिसके बाद इसका भाव 1,36,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,885.30 डॉलर प्रति औंस देखी गई।

BSF Recruitment 2026 सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! BSF समेत CAPF में 1,167 पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

BSF Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। देश की सेवा करने की चाह रखने वालों के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। BSF ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल 1,167 पदों पर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के जरिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले, FIIs की खरीदारी जारी

Stock Market Today: गुरूवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की आक्रामक खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की लगातार बिकवाली के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast