Search KhabarFast

Press ESC to close

Mahindra Scorpio मात्र 3 लाख में लाएं घर! जानें हर माह कितनी जाएगी EMI

Mahindra Scorpio मात्र 3 लाख में लाएं घर! जानें हर माह कितनी जाएगी EMI

Mahindra Scorpio Classic को अगर आप भी घर लाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बेहतर ऑफर लेकर आएं है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को मात्र 3 लाख रुपये की Down Payment करके अपने घर ला सकते है। आइए जानिए आपको इसके लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी।

जानें  कीमत

इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 13 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 13 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा।

Also read: नई Tata Tiago और पुरानी में कितना है अंतर, जानें क्या-क्या बदला

इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.62 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 79 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस पर करीब 13 हजार रुपये टीसीएस के तौर पर देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 15.54 लाख रुपये हो जाती है।

तीन लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 12.54 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 12.54 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 20184 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

Also read: Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स

जानें कितनी महंगी पड़ेगी

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 12.54 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 20184 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Scorpio के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.41 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 19.95 लाख रुपये हो जाएगी।


 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro की फीचर्स डिटेल हुई Leak, जानें इसमें क्या-क्या होगा खास

Apple लवर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर कई लीक सामने आ रहे हैं। नई लीक्स के मुताबिक Apple इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है

Samsung Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का डिज़ाइन लीक, तस्वीरें हुई वायरल

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज़ के अगले महीने, जुलाई 2026 में कंपनी के Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

आज से बदल गया UPI सिस्टम, नया नियम लागू; जानें फायदा होगा या नुकसान

आज यानी 1 जून से UPI सिस्टम में एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब किसी भी QR कोड को स्कैन करके पेमेंट करते वक्त ग्राहक को उस बैंक अकाउंट होल्डर का असली नाम दिखाई देगा, जिसमें पैसा भेजे जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast