Motorola भारत में अपनी प्रीमियम 'Edge' सीरीज का नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी आगामी 4 जून को भारतीय बाजार में अपना पावरफुल हैंडसेट Motorola Edge 70 Pro+ पेश करेगी। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए की जाएगी। लॉन्च से ठीक पहले, फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए इस फोन के सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी डिटेल्स का आधिकारिक खुलासा हो गया है।
24 लाख AnTuTu स्कोर वाला प्रोसेसर
मोटोरोला का यह नया फ्लैगशिप फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट से लैस होगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने एनटूटू (AnTuTu) बेंचमार्क पर 24 लाख से अधिक का शानदार स्कोर हासिल किया है।
बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16GB तक की LPDDR5x RAM का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4,600 वर्ग मिलीमीटर का एडवांस वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।
Also read: Vivo ने अपने पहले Over-Ear हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
5,200 निट्स की ब्राइटनेस
इस फोन में 6.8-इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आउटडोर या तेज धूप में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, जो इस सेगमेंट में बेहद खास है।
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। पानी और धूल से पूरी सुरक्षा के लिए फोन को IP68 और IP69 की डुअल रेटिंग मिली है। इसके अलावा, इसकी मजबूती को मिलिट्री-ग्रेड (MIL-810H) से सर्टिफाइड किया गया है।
वायरलेस चार्जिंग
पावर बैकअप के मामले में मोटोरोला ने इस फोन में बड़ा अपग्रेड किया है। डिवाइस में 6,500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह बैटरी आसानी से दो दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।
बैटरी को तेजी से रीचार्ज करने के लिए यह हैंडसेट 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस प्रीमियम मॉडल में 15W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Also read: Honor Win Turbo 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
50MP पेरिस्कोप कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर और 3.5-डिग्री ओआईएस (OIS) मिलेगा। दूर की तस्वीरें लेने के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 50x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है।
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित Hello UI पर काम करेगा। मोटोरोला ने इस डिवाइस के साथ 3 साल के ओएस (OS) अपग्रेड और 5 साल के सुरक्षा अपडेट्स देने का वादा किया है।