तमिलनाडु के सबसे बड़े 'सियासी खिलाड़ी' को भाजपा ने नहीं दिया टिकट, क्या अन्नामलाई के बगैर खिलेगा कमल

तमिलनाडु के सबसे बड़े 'सियासी खिलाड़ी' को भाजपा ने नहीं दिया टिकट, क्या अन्नामलाई के बगैर खिलेगा कमल

BJP Releases Candidate List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने 27 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि भाजपा ने अन्नामलाई को टिकट नहीं दिया।  

भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में अन्नामलाई का न होना राजनीतिक विशलेषकों को चौंका रहा है। वो भी तब जब अन्नामलाई तमिलनाडु में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा है। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को आगे करने में अहम किरदार निभाया है।

वरिष्ठ नेताओं को दिया टिकट

भाजपा ने अपनी लिस्ट में कई बड़े नेताओं को टिकट दिया है। तमिलिसाई सौंदरराजन को मायलापुर, वानति श्रीनिवासन को कोयंबटूर नार्थ और केंद्रीय मंत्री एल.मुरुगन को अविनाशी से उम्मीदार बनाया है। हालांकि, अन्नामलाई के नाम होने पर राजनीतिक पंडितों और कार्यकर्ता हैरान है। विशलेषकों का मानना है कि AIADMK से अन्नामलाई के तल्ख रिश्ते को देखते हुए  टिकट नहीं दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अन्नामलाई को टिकट दिए जाने से AIADMK नाराज हो सकती थी। जिसके कारण गठबंधन गठबंधन में अच्छा मैसेज नहीं जाता। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भाजपा अन्नामलाई को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।    

नाम न होने पर क्या बोले अन्नामलाई  

बता दें कि पिछले साल नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। जिससे अन्नामलाई की भूमिका में बदलाव के संकेत मिल चुके थे। उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम नहीं होने के बाद अन्नामलाई ने पार्टी के फैसले की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे तमिलनाडु के हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो भ्रष्टाचार और मौजूदा सरकार से परेशान हैं। अन्नामलाई ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश ने मजबूती और विकास के साथ आगे बढ़ना सीखा है।

Leave a comment