Search KhabarFast

Press ESC to close

समय से पहले होगा पंजाब चुनाव! केजरीवाल ने किया दावा, सीएम उम्मीदवार का भी ऐलान

समय से पहले होगा पंजाब चुनाव! केजरीवाल ने किया दावा, सीएम उम्मीदवार का भी ऐलान

Punjab News: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव फरवरी के बजाए नवंबर 2026 में हो सकता है। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे का कारण नहीं बताया। केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी चार साल से सरकार चला रही है और लोग कामकाज से खुश हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम काम करने के लिए राजनीति में आए हैं। मैं लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखता हूं और अच्छा लगता है कि चार साल बाद भी लोग हमारे काम को पसंद कर रहे हैं।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना  

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP के अलावा चार पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि एक पार्टी को लोग चिट्टा पार्टी कहते हैं। दूसरी पार्टी को झगड़ा और तीसरी ईडी पार्टी है, जो लोगों को डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल करती है। चौथी आम आदमी पार्टी है, जो लोगों के लिए काम करती है।  

Also read: पंजाब सीएम भगवंत मान को अपनों ने ही दिया झटका, चाचा और भाई भाजपा में शामिल

सीएम मान की तारीफ

अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान को लेकर कहा कि पंजाब ने पिछले 75 सालों में कई मुख्यमंत्री देखे हैं लेकिन, भगवंत मान जैसा ईमानदार कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्रियों पर कई तरह के आरोप लगे और घोटाले हुए लेकिन, पिछले चार सालों में भगवंत मान पर एक भी आरोप नहीं लगा। केजरीवाल ने कहा कि अब आपको भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहिए ताकी काम पूरे हो सकें। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast