Search KhabarFast

Press ESC to close

EPFO: प्राइवेट नौकरी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, EPF में जमा पैसे पर मिलेगा 8.25% का ब्याज दर

EPFO: प्राइवेट नौकरी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, EPF में जमा पैसे पर मिलेगा 8.25% का ब्याज दर

EPFO Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 8.25% की ब्याज दर को बरकरार रखने का निर्णय लिया है। जिसे केंद्र सरकार ने अब औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। यह खबर उन लाखों कर्मचारियों के लिए राहत और खुशी लेकर आई है जो अपनी रिटायरमेंट बचत के लिए EPF पर निर्भर हैं।
 
8.25% ब्याज दर का महत्व
केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने फरवरी 2025 में आयोजित अपनी 237वीं बैठक में 8.25% की ब्याज दर की सिफारिश की थी। जिसे अब श्रम और रोजगार मंत्रालय के माध्यम से वित्त मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान दे दी है। यह दर पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के समान है। जब EPFO ने तीन साल में उच्चतम ब्याज दर 8.25% की घोषणा की थी। यह निर्णय EPFO के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसमें 2024-25 में 50.8 मिलियन क्लेम्स को प्रोसेस किया गया। जिनका मूल्य 2.05 लाख करोड़ रुपये था।
 
कर्मचारियों के लिए फायदा
8.25% की ब्याज दर कर्मचारियों के लिए एक आकर्षक और जोखिम-मुक्त निवेश विकल्प प्रदान करती है। जो कि अन्य छोटी बचत योजनाओं जैसे कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की 7.1% की दर से अधिक है। यह ब्याज दर कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के मासिक योगदान पर लागू होती है, जो सालाना आधार पर जमा की जाती है। जैसे  यदि किसी कर्मचारी का EPF खाते में 1 लाख रुपये का बैलेंस है, तो उसे इस दर से 8,250 रुपये का वार्षिक ब्याज प्राप्त होगा। यह राशि चक्रवृद्धि ब्याज के प्रभाव से लंबी अवधि में और बढ़ सकती है।
 
EPFO की प्रगति और सुधार
EPFO ने हाल के वर्षों में अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नए-नए कदम उठाए हैं। जनवरी 2025 से लागू केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) के तहत 69.4 लाख पेंशनभोगियों को 1,710 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। इसके अलावा, EPFO ने उच्च वेतन पर पेंशन (PoHW) के तहत 70% आवेदनों को प्रोसेस कर लिया है और मार्च 2025 तक सभी आवेदनों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
 
कैसे चेक करें EPF बैलेंस?
EPFO सब्सक्राइबर्स अपने खाते का बैलेंस UMANG ऐप, EPFO पोर्टल, या मिस्ड कॉल सर्विस (011-22901406) के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।  EPFO की इस स्थिर ब्याज दर और तकनीकी सुधारों से कर्मचारियों को न केवल बेहतर रिटर्न मिलेगा। बल्कि उनकी रिटायरमेंट बचत भी सुरक्षित रहेगी। सरकार और EPFO का यह प्रयास भारतीय कर्मचारियों के वित्तीय भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयार कर रहा मोसाद! कहा- हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ

MOSSAD Warns Iran: ईरान की खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। मोसाद ने ईरान की सरकार को गिराने के लिए हुंकार भरी है। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा कि हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ।

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

ईरान संकट के बीच बदला पाकिस्तान का सुर, रूस में गाए भारत के गुण; ऑपरेशन सिंदूर पर भी कही ये बात

Pakistan Praises India: ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के चलते चल रहे संघर्ष के बीच पाकिस्तान की ओर से भारत के प्रति एक असामान्य सकारात्मक संदेश आया है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने दोनों परमाणु शक्तिशाली पड़ोसी देशों की परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा रिकॉर्ड की जमकर तारीफ की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें