Search KhabarFast

Press ESC to close

करनाल को बड़ा तोहफा...600 एकड़ में बनेगा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई उड़ान

करनाल को बड़ा तोहफा...600 एकड़ में बनेगा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई उड़ान

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के लिए बड़ी विकास की घोषणा सामने आई है। लंबे समय से चल रही मांग के बाद अब सरकार ने 600 एकड़ भूमि पर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने की योजना को बजट में शामिल कर लिया है। यह फैसला जिले के लोगों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है। करनाल में पिछले करीब दो दशकों से नेवल हवाई पट्टी के विस्तार और उसे नागरिक हवाई अड्डे में बदलने की मांग उठती रही है। उद्योगपतियों, निर्यातकों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार इस मुद्दे को सरकार के सामने रखा था। अब इस घोषणा के बाद इसे जिले के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कृषि उत्पादों के निर्यात में होगी बढ़ोतरी 

इस परियोजना के पूरा होने के बाद करनाल की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इससे बासमती चावल और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को भी गति मिलेगी। साथ ही, उद्योगपतियों के लिए करनाल एक और आकर्षक निवेश गंतव्य बन सकता है। आपातकालीन मेडिकल सेवाओं और शैक्षणिक जरूरतों में भी हवाई सुविधा से बड़ी राहत मिलेगी। करनाल की पहचान पहले से ही बासमती चावल के उत्पादन और निर्यात के लिए देश और विदेश में है। इसके अलावा यहां डेयरी, मत्स्य पालन, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों का तेजी से विस्तार हुआ है। ऐसे में एयरपोर्ट की मांग लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

सरकार ने की डियर पार्क बनाने की घोषणा 

इस परियोजना के साथ ही सरकार ने हसनपुर क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर 50 करोड़ रुपये की लागत से डियर पार्क बनाने की भी घोषणा की है। यह पार्क पर्यटन को बढ़ावा देगा और जीटी रोड बेल्ट पर एक नया आकर्षण केंद्र बनेगा। इसका संचालन वन्य प्राणी विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा एग्रो माल में 8 करोड़ रुपये की लागत से एनएबीएल प्रमाणित दूध और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भी स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों और खाद्य उद्योग को लाभ मिलेगा।

प्रोजेक्ट को लेकर हो रही कई चुनौतियां

हालांकि, अब इस प्रोजेक्ट के सामने भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण मंजूरी और तकनीकी सर्वेक्षण जैसी चुनौतियां भी होंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि काम समयबद्ध तरीके से पूरा हुआ तो यह परियोजना करनाल की आर्थिक और औद्योगिक तस्वीर बदल सकती है। कुल मिलाकर, यह घोषणा करनाल के विकास, रोजगार और निवेश के नए अवसर खोलने वाली मानी जा रही है।

Also read: हरियाणा के 25 गांवों को बड़ी सौगात, साहूपुरा–फतेहपुर बिल्लौच बनेगी मॉडल रोड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"बिहार में सबसे ऊँची मूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल की स्थापित की जाएगी", जयंती के अवसर पर बोले सीएम सम्राट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित 'राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह' में शामिल हुए। साझी विरासत अभियान द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के महान प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। सरदार पटेल जी देश के सबसे मजबूत गृह मंत्रियों में से एक थे। उन्होंने 567 रियासतों का भारत में विलय कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। यदि सरदार पटेल जी नहीं होते तो आज भारत का स्वरूप इतना विशाल और एकीकृत नहीं होता। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि बिहार में सबसे ऊँची मूर्ति लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्थापित की जाएगी।

Uttarakhand News: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय समीक्षा, नवंबर में होगा टी महोत्सव; हनी पॉलिसी की लॉन्चिंग पर भी चर्चा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही नवंबर में प्रस्तावित टी महोत्सव की तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा

Uttrakhand News:केदारताल ट्रेक पर बर्फीला कहर! हिमस्खलन में फंसे 8 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF-SDRF की टीमें

Uttrakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण सात ट्रेकर्स समेत आठ लोग फंस गए हैं। भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के चलते ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिले हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast