JEE Main Form Update: जेईई मेन 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 सत्र-1 को लेकर बेहद अहम अपडेट जारी किया है। अब फॉर्म में गलती होने पर घबराने की जरूरत नहीं है।अक्सर स्टूडेंट्स फॉर्म भरते समय हड़बड़ाहट में नाम की स्पेलिंग, कैटेगरी, क्वालिफिकेशन या एग्जाम सिटी जैसी जानकारियां गलत भर देते हैं। पहले ऐसी गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो का इंतजार करना पड़ता था, जिसमें भी हर गलती सुधर नहीं पाती थी।लेकिन अब NTA ने बड़ा बदलाव कर दिया है।
NTA का नया नियम क्या है?
NTA के लेटेस्ट नोटिस के मुताबिक, अगर आपके फॉर्म में कोई बड़ी गड़बड़ी हो गई है, तो आप JEE Main 2027 के लिए बिल्कुल नया फ्रेश फॉर्म भर सकते हैं। चाहे आपका पुराना एप्लीकेशन नंबर जनरेट हो गया हो या आप फीस भी भर चुके हों, फिर भी आप दूसरा नया फॉर्म जमा कर सकते हैं।
कब तक भर सकते हैं नया फॉर्म?
बिना लेट फीस के नया फॉर्म भरने की लास्ट डेट है 22 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तकलेट फीस के साथ नया फॉर्म भरने की डेट, 23 से 26 नवंबर 2026 तक भर सकते हैं।
Also read: कल से दिल्ली में नहीं चल पाएंगी ऐसी गाड़ियां, जानिए क्या हैं नया नियम और डिटेल्स
ध्यान रखने वाली बातें:
पुराने फॉर्म की फीस रिफंड या एडजस्ट नहीं होगी।आपका वही फॉर्म वैध माना जाएगा जिसकी फीस के साथ कन्फर्मेशन हुआ है।अगर आपने दो फॉर्म भरे हैं तो लेटेस्ट कन्फर्म वाला फॉर्म ही मान्य होगा।तो अगर आपने भी JEE Main 2027 सत्र-1 के फॉर्म में कोई गलती कर दी है, तो करेक्शन विंडो का इंतजार करने की बजाय नया फ्रेश फॉर्म भरकर अपनी गलती सुधार सकते हैं।