Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आपके पास भी SBI Credit?अब जेब करनी होगी ढिली; अब इसी चीज के लिए लगेगा ज्यादा चार्ज

क्या आपके पास भी SBI Credit?अब जेब करनी होगी ढिली; अब इसी चीज के लिए लगेगा ज्यादा चार्ज

Charges On Credit Card: एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। एक दिसंबर 2026 से भारी-भरकम कीमत वाले ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजेक्शन पर एक्सट्रा चार्ज देना होगा।

SBI के अनुसार, 30 हजार से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन और 50000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होगा। इन बदलावों का मतलब है कि जो क्रेडिट कार्ड धारक फ्यूल पर ज्यादा खर्च करते हैं, उन्हें अचानक लगने वाले चार्ज से बचने के लिए अफने ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना होगा।  

30000 से ज्यादा के ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी फीस  

बदले हुए नियम के अनुसार, SBI कार्ड से 30000 से ज्यादा के हर एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन भुगतान पर एक फीसदी लगाएगा। ट्रांजैक्शन की पहचान मर्चेंट कैटेगरी कोड MCCs 4111,4784 और 4131 के तहत की जाती है, जो खास ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी सर्विस को कवर करता है। मान लीजिए की आपने 35000 का एलिजिबल ट्रांसपोर्टेशन किया है तो आपको 350 रुपए एक्सट्रा चार्ज देना होगा। वहीं, 50000 के भुगतान पर 500 रुपए देना होगा।  

कार्ड यूजर्स को क्या चेक करना चाहिए  

एक दिसंबर से कार्डधारकों को दोनों लिमिट में फर्क करना होगा। ट्रांसपोर्टेशन फीस हर एलिजिबल ट्रांजैक्शन पर लागू होती है, जो 30000 से ज्यादा है। जबकि फ्यूल फीस पर बिलिंग साइकिल में 50000 से ज्यादा के टोटल एलिजिबल फ्यूल खर्च पर निर्भर करती है। जो कार्डधारक रेगुलर बड़े पेमेंट करते हैं। उन्हें अपने स्टेटमेंट देखने चाहिए और अपने कुल फ्यूल खर्च पर ध्यान देना चाहिए ताकी उन्हें पता चल की बदले हुए चार्ज उन पर लागू होते हैं या नहीं।        
 

Also read: Jharkhand News:झारखंड में जल जीवन मिशन की योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संवेदकों को दी चेतावनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में राहुल गांधी का बयान,बोले - 'वोट चोरी में शामिल लोग नहीं बचेंगे'

Rahul Gandhi Statement: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR के जरिए बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई है और इसमें शामिल कोई भी नहीं बचेगा।राहुल गांधी ने कहा, "ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नहीं टिकेंगे। इसके लिए काफी सबूत हैं। यह आदमी ऑफिस में नहीं रहेगा। अगर BJP हमारी जानकारी देने के बाद भी उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रही, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ हो जाएगा।

Kal Ka Mausam 1 Nov 2026: देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी

Kal Ka Mausam 1 Nov 2026: नवंबर महीने की शुरुआत देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के साथ हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 नवंबर को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast