Search KhabarFast

Press ESC to close

CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी करने वालों के पास बचा आखिरी मौका, आज रात 11:59 बजे बंद होंगे आवेदन; ऐसे करें अप्लाई

CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी करने वालों के पास बचा आखिरी मौका, आज रात 11:59 बजे बंद होंगे आवेदन; ऐसे करें अप्लाई

CLAT 2027 Registration:अगर आप भी लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2027) के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक CLAT 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।इस परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB और एक वर्षीय LLM प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

UG प्रोग्राम के लिए योग्यता:

- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
- SC/ST/PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
- 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

PG प्रोग्राम के लिए योग्यता:

- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
- SC/ST/PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
- 2027 में अपनी अंतिम परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

CLAT 2027 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

- सामान्य और OBC वर्ग: 4,000 रुपये
- SC/ST/BPL/PwD वर्ग: 3,500 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

CLAT 2027 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर CLAT 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
3. नए उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
4. मोबाइल पर आए OTP के जरिए अपना अकाउंट वेरिफाई करें।
5. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
6. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
8. सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।
9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
 

Also read: AI से बदलेंगी नौकरियां तो कॉलेज की पढ़ाई का क्या होगा? IISc प्रोफेसर ने छात्रों से पूछा बड़ा सवाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MBBS छात्रों को NMC की बड़ी राहत, फर्स्ट ईयर परीक्षा पास करने के लिए मिलेगा 5वां मौका

Relif For MBBS Students: MBBS की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने वर्ष 2019-20 और उसके बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास करने के लिए एक अतिरिक्त मौका देने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद पात्र छात्रों को फर्स्ट प्रोफेशनल

दिल्ली AIIMS में फेलोशिप का अवसर, ये रही आवेदन करने की अंतिम तारीख; जानें क्या होनी चाहिए योग्यता

Fellowship In AIIMS:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स दिल्ली ने 2027 सेशन के फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत डॉक्टरों को 34 विशेषज्ञताओं में कुल 93 सीटों पर एडवांस मेडिकल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast