Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के 25 गांवों को बड़ी सौगात, साहूपुरा–फतेहपुर बिल्लौच बनेगी मॉडल रोड

हरियाणा के 25 गांवों को बड़ी सौगात, साहूपुरा–फतेहपुर बिल्लौच बनेगी मॉडल रोड

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के करीब 25 गांवों को एक बड़ी सड़क विकास परियोजना का तोहफा मिला है। सरकार ने साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक मॉडल रोड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट को लोक निर्माण विभाग (PWD) तैयार कर रहा है। इस योजना पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात को सुरक्षित बनाना है।

दुर्घटनाओं का रहता है खतरा 

अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों की ज्यादातर सड़कों की चौड़ाई लगभग 5 मीटर होती है। इन सड़कों पर केवल गांव के नाम के साधारण बोर्ड लगे होते हैं, जबकि सुरक्षा के लिए जरूरी संकेतक और साइन बोर्ड नहीं होते। इसी वजह से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साहूपुरा से फतेहपुर बिल्लौच तक की सड़क भी फिलहाल काफी संकरी है और यही कारण है कि इसे मॉडल रोड में बदला जाएगा। सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ इस पर आधुनिक साइन बोर्ड, सुरक्षा संकेत और बेहतर डिजाइन भी तैयार किया जाएगा।

कई क्षेत्रों में कनेक्टिविटी होगी मजबूत

ये मार्ग अब और भी महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि इसके आसपास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजनाएं भी जुड़ रही हैं। इससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। नई मॉडल रोड बनने के बाद ग्रामीणों को दिन और रात दोनों समय सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

कई गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना से बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, डीग, पियाला, शाहपुर कलां, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, पन्हैड़ा कलां, जवां, अटेरना, मोहना, असावटी, ततारपुर, देवली, मांदकौल, जनौली, अलावलपुर, ककड़ीपुर, नाई नंगला, सदरपुर, गोपीखेड़ा, जल्हाका, घाघौट और कटेसरा जैसे गांव शामिल हैं। सरकार का मानना है कि यह मॉडल रोड ग्रामीण विकास और सड़क सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। 

Also read: हरियाणा में फर्जी कॉल या झूठी सूचना पर सख्त कार्रवाई, हो सकती है 1 साल की सजा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

"बिहार में सबसे ऊँची मूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल की स्थापित की जाएगी", जयंती के अवसर पर बोले सीएम सम्राट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित 'राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह' में शामिल हुए। साझी विरासत अभियान द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के महान प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। सरदार पटेल जी देश के सबसे मजबूत गृह मंत्रियों में से एक थे। उन्होंने 567 रियासतों का भारत में विलय कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। यदि सरदार पटेल जी नहीं होते तो आज भारत का स्वरूप इतना विशाल और एकीकृत नहीं होता। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि बिहार में सबसे ऊँची मूर्ति लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्थापित की जाएगी।

Bihar News: सहरसा में सड़क निर्माण पर उठे सवालों की खुली पोल! विभागीय जांच में गुणवत्ता सही, वायरल वीडियो के आरोप निकले भ्रामक

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने तकनीकी जांच कराई। विभागीय जांच में सड़क की चौड़ाई, एसडीबीसी की मोटाई और बिटुमेन की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। विभाग ने वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को भ्रामक बताया है।

Uttrakhand News:केदारताल ट्रेक पर बर्फीला कहर! हिमस्खलन में फंसे 8 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF-SDRF की टीमें

Uttrakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण सात ट्रेकर्स समेत आठ लोग फंस गए हैं। भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के चलते ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं, कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिले हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast